बिलासपुर

राजस्व विभाग की समीक्षा…कलेक्टर ने 3 नायब तहसीलदारों को थमाया शो काज नोटिस, 15 जून तक सीमांकन का शत प्रतिशत निराकरण के निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण ने जिले के तीन नायब तहसीलदारों को शो कॉज नोटिस जारी किए हैं। राजस्व संबंधी सभी तरह के मामलों के निराकरण में उनके द्वारा शिथिलता बरतने के साथ ही शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा को लांघा जा रहा था। इनमें संकरी तहसील के नायब तहसीलदार राकेश ठाकुर, लीलाधर चंद्रा और बिल्हा की नायब तहसीलदार विनीता शर्मा को नोटिस इश्यू किया गया है। कलेक्टर ने आज राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर निराकरण की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने एक एक नायब तहसीलदार वार मामलों की समीक्षा की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बरसात शुरू होने के पहले 15 जून तक सीमांकन के तमाम दर्ज मामले निराकृत कर लिए जाएं। फिलहाल लगभग 700 मामले विभिन्न तहसीलों में लंबित हैं। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि राजस्व अधिकारी अब इलेक्शन मोड से बाहर आ जाएं। अगले 10 दिनों में कार्य में प्रगति दिखनी चाहिए। प्रकरणों में केवल आदेश जारी करना पर्याप्त नहीं है।पक्षकारों को तत्काल इसके आदेश की प्रति दिलाने के साथ ही मौके पर कंप्लायंस भी दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि निराकरण की प्रगति की वे साप्ताहिक समीक्षा करेंगे। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को भी समीक्षा करने के निर्देश दिए। प्रमुख रूप से कलेक्टर ने बैठक में आम जनता से ज्यादा जुड़े मामले नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, डायवर्सन की गहराई में जाकर समीक्षा की। ज्यादा से ज्यादा डायवर्सन के मामले दर्ज कर राजस्व वसूली के निर्देश दिए। आबादी भूमि की ड्रोन सर्वे की भी जानकारी बैठक में ली गई। जिले की कुल 708 ग्रामों में से 661 ग्रामों में आबादी भूमि है। सभी का सर्वे ऑफ़ इंडिया द्वारा ड्रोन सर्वे किया जा चुका है। उपलब्ध कराए गए सर्वे नक्शा का राजस्व अधिकारियों द्वारा सत्यापन कराया जा रहा है। बैठक में अपर कलेक्टर आरए कुरुवंशी और शिव कुमार बनर्जी सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...