मस्तूरी पचपेड़ी

अवैध कच्ची शराब की बिक्री करने निकले सौदागर को पुलिस ने पकड़ा रंगे हाथों मौके से 60 लीटर कच्ची शराब बरामद

उदय सिंह

बिलासपुर- जिले के ग्रामीण अंचलों में अब भी बेखौफ होकर अवैध रूप से कच्ची शराब बेचने का कारोबार फल फूल रहा है जिसके खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई भी की जा रही है इसी कड़ी में बुधवार को पचपेड़ी पुलिस को सूचना मिली थी बसंतपुर में एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में शराब लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़ा है जिस पर पचपेड़ी थाना प्रभारी सुनील तिर्की द्वारा निर्देशित करते हुए संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी की गई, जहां मौके पर कुकुर्दीकला निवासी विजय पैकरा पिता भारत लाल पैकरा उम्र 22 वर्ष एक बोरी में अवैध रूप से कच्ची शराब पन्नी में भरकर रखा हुआ था

युवक ने बताया कि वह उसे बेचने के लिए वहां लेकर पहुंचा था पुलिस ने कच्ची शराब को जप्त कर लिया जो 4 पॉलिथीन बैग में 15 -15 लीटर पैक था, मौके से पुलिस ने कुल 60 लीटर अवैध कच्ची शराब को बरामद किया है वहीं मामले में अवैध शराब रखने, परिवहन करने का अपराध पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश...