खेलबिलासपुर

नवीं सब जूनियर हॉकी टूर्नामेंट का समापन, खेल मंत्री ने कहा खेल परिसर में मनाया जाएगा कबड्डी ग्राउंड

डेस्क

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल की मौजूदगी में स्व बी आर यादव हॉकी स्टेडियम बहतराई में नवीं सब जूनियर हॉकी टूर्नामेंट का समापन हुआ। इस अवसर पर श्री पटेल ने बहतराई खेल परिसर में कबड्डी के लिए ग्राउंड बनाने की घोषणा की। उन्होंने नगर विधायक शैलेष पांडे की मांग पर खेल परिसर के एस्ट्रो टर्फ मैदान में स्व नंद कुमार पटेल की स्मृति में राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन की घोषणा भी की।

श्री पटेल ने कहा कि बिलासपुर हमेशा से ही खेलों और खिलाड़ियों के लिए जाना जाता रहा है। यहां के कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खेलों में नाम रोशन कर चुके हैं। सरकार की मंशा है कि खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को तराशने में ज्यादा बजट खर्च किया जाए। हमारी कोशिश है कि एक ही सीजन में एक ही शहर में राज्य स्तरीय सभी खेलों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए।
नगर विधायक शैलेष पांडे ने कहा कि खेलों के प्रति सरकार का बहुत ही सकारात्मक रवैया है। जिससे खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि एस्ट्रो टर्फ खिलाड़ियों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। तखतपुर विधायक रश्मि सिंह ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर खेल विभाग को बधाई दी। बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि बेलतराई विधानसभा क्षेत्र में स्थित उच्च शिक्षा एवं खेल संस्थाओं से बहुत लोगों ने नाम रोशन किया है।
खेल सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने बताया कि हॉकी मैदान में पवेलियन बनाने की मुख्यमंत्री की घोषणा पर कार्ययोजना का का काम शुरू हो गया है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर उन्होंने सभी को बधाई दी।

इस हॉकी टूर्नामेंट में पटियाला की टीम विजेता रही। वहीं हिमाचल प्रदेश की टीम उप विजेता रही। खेल मंत्री उमेश पटेल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। छत्तीसगढ़ की टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। 17 जून से शुरू हुए टूर्नामेंट में देशभर की 22 टीमों ने हिस्सा लिया था।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रतनपुर : माँ के दशगात्र में पसरा मातम… तालाब में डूबने से बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का... VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से दहशत… वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…भरारी जंगल से पकड़क... पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष... युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता...तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि... बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म... लूट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बिस्तर में सो रहे 10 वर्षीय मासूम को जहरीले करैत ने काटा... इलाज के दौरान हुई मौत, घर में पसरा मातम बकरी-बकरा चोरी कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार...दुकान में काटकर बेचता था चोरी के जानवर महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क... छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर