बिलासपुर

कोरोना अपडेट बिलासपुर:- न्यायधानी में मिले 17 नए मरीज, महापौर बंगले के समीप अब भी एक्टिव है कोरोना.. 10 शहर से तो 7 ग्रामीण क्षेत्रों से

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– जिले में कोरोना का काला साया छटने का नाम नहीं ले रहा है गुरुवार को कोरोना ने एक बार फिर महापौर बंगले के आसपास अपनी सक्रियता को साबित कर दिया है। क्योंकि महापौर बंगले के पास रहने वाले एक स्टाफ की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिससे महापौर के बंगले में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है संक्रमित स्टाफ कोई और नहीं महापौर का ड्राइवर है। जिसकी उम्र 34 वर्ष है वह भी महापौर के संपर्क में आकर ही संक्रमित हुआ है। मालूम हो गुरुवार को जिले में आए 17 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जिनमे 10 शहरीय और 7 ग्रामीण क्षेत्रों से है। पॉजिटिव मरीजो में गोड़पारा निवासी 15,35,65 वर्षीय महिला सहित वीआईपी कॉलोनी में रहने वाले 62 साल के मेल और फिमेल संक्रमित मिले है।

इसके साथ देवरीखुर्द सतबहिनीया मंदिर के पास रहने वाले 55 साल की महिला,सिविल लाइन निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति,तारबाहर में रहने वाले 50 वर्षीय और तारबाहर के ही गुरुघासीदास मंदिर के पास रहने वाले 52 साल के व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इधर ग्रामीण क्षेत्रों से भी 7 नए संक्रमित मरीज मिले है। जिसमे बिल्हा में रहने वाले 27 साल का युवक,मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम गतौरा में रहने वाले 33 वर्षीय और मस्तूरी निवासी 67 साल के ग्रामीण की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वही तखतपुर ब्लॉक के ग्राम बीजा और दीघोरा के 24-24 साल के दो युवक के साथ कोटा के लालपुर सतनामीपारा में रहने वाले 60 साल के बुजुर्ग और रतनपुर के महामायापारा निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना के चपेट में आया है। नए मरीजो के बीच गुरुवार को जिले से 40 मरीजो का डिस्चार्ज किया गया है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमित मरीजो की संख्या 1156 हो चुकी है। जबकि अब भी 266 मरीजो का उपचार कोविड हॉस्पिटलों में चल रहा है। वही 13 की मौत भी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्...