मस्तूरी पचपेड़ी

अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़े गए 2 ग्रामीण, कब्जे से 32 लीटर महुआ शराब जब्त….खुलेआम बेच रहे थे शराब

उदय सिंह

बिलासपुर- जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कच्ची शराब की खासी मांग है, लिहाज़ा अवैध रूप से हाथ भट्ठी के माध्यम महुआ शराब बनाकर बेचने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। लगातार पुलिस कार्रवाई के बावजूद अवैध कच्ची शराब के सौदागर अपना कारोबार चला रहे है।

शुक्रवार को एकबार फिर पचपेड़ी थाना प्रभारी सुनील तिर्की के द्वारा ग्राम जलसों में छापेमारी कर घर में हाथ भट्ठी महुआ शराब बनाकर बेचने वाले ग्रामीण सन्नी राम जोगी पिता पल्लूराम जोगी उम्र 30 वर्ष को पकड़ा है, जिसके कब्जे से 25 लीटर शराब 250-250 मिली लीटर की पैक प्लास्टिक में रखे जब्त किया गया है।

वही क्षेत्र के बेल्हा गांव से दिनेश उइके पिता विशाल सिंह उम्र 35 वर्ष के कब्जे से 7 लीटर कच्ची शराब को बरामद किया गया है। उक्त मामले में आरोपी कच्ची महुआ शराब को बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें धर दबोचा, पुलिस ने आरोपीयो को गिरफ्तार कर उसने खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश...