बिलासपुर

मामूली विवाद में गाली-गलौज के बाद चाकू से हमला, तोरवा पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र के बुधवारी बाजार के पास मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गाली-गलौज और मारपीट के बाद एक युवक पर धारदार चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में घायल राकेश करिहारे को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। मामले में तोरवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को सूचना मिली कि बुधवारी बाजार के पास एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया है। सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। घायल की पहचान बापूनगर, तोरवा निवासी राकेश करिहारे के रूप में हुई। पुलिस ने घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के संबंध में घायल के पुत्र राज करिहारे की रिपोर्ट पर तोरवा थाने में अपराध क्रमांक 469/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच और पतासाजी के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल नवल उर्फ अरूण यादव 24 वर्ष निवासी कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तारबाहर, सौरभ उर्फ नंगू परिहार 20 वर्ष, निवासी कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तारबाहर और राहुल चौहान 29 वर्ष, निवासी बापू नगर तोरवा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया एक नग चाकू भी जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 296, 351(3), 115(2), 181/1, 3(5) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार तीनों आरोपियों को 1 सितंबर 2026 को न्यायालय में पेश किया गया। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को पांच युवकों ने घेरा, शराब के लिए पैसे मांगे, विरोध करने पर लाठी-डं... रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ...