रतनपुर

बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट रहा रतनपुर सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों का प्रदर्शन….90 प्रतिशत से अधिक रहे परिणाम

जुगनू तंबोली

रतनपुर– छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा ज्ञात हो कि मंगलवार को ही माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं जिसमे कक्षा दसवीं की परीक्षा में सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर से 29 छात्र छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए जिनमें से 15 विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान 10 विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान एवं 1 छात्र को पूरक की पात्रता हुई एवं 3 छात्र असफल रहे इस तरह विद्यालय का परीक्षा परिणाम 90% के करीब रहा, कक्षा दसवीं के परीक्षा में 94.3% अंकों के साथ विधान कश्यप पिता चंद्रकांत कश्यप विद्यालय मे प्रथम स्थान पर रहे।

94% अंकों के साथ तुषार गुप्ता पिता रूपेश गुप्ता द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं 90.5% अंकों के साथ अभिनंदन कौशिक पिता राजेंद्र पाल कौशिक तृतीय स्थान पर एवं 89.16% अंकों के साथ प्रियंका राजपूत पिता उदयवीर सिंह राजपूत चतुर्थ स्थान पर एवं 85.3% अंकों के साथ अंचल मरावी पंचम स्थान पर रही कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में 85.6% अंकों के साथ मिताली गुप्ता पिता आशीर्वाद गुप्ता प्रथम स्थान पर एवं 79% अंकों के साथ तनुश्री गुप्ता द्वितीय स्थान पर रही।  विद्यार्थियों की इस सफलता पर सरस्वती बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष माखनलाल गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉक्टर सुनील जायसवाल व्यवस्थापक अजय कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी,सह व्यवस्थापक प्रमोद अग्रवाल, विद्यालय के प्राचार्य मुकेश श्रीवास्तव ने परीक्षा में सफल रहे सभी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं आचार्यों की मेहनत के लिए उनको धन्यवाद दिया।

error: Content is protected !!
Letest
शादी समारोह में फिर बवाल.... बारातियों पर पथराव, कई घायल, पुरानी रंजिश बनी वजह, ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स...