बिलासपुर

जज़्बा है तो जीवन सुरक्षित है, साबित किया संस्था की टीम ने, दुर्लभ ब्लड उपलब्ध करा बचाई नवजात शिशु की जान

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – कोरोना काल मे संजीवनी बूटी का काम करने वाली जज्बा की टीम ने एक बार एक मासूम की जान बचाने अहम योगदान दिया है। कहने को तो शहर में काफी सारी संस्थाएं जनहित में कार्य कर रही है। लेकिन बात जब मरीजो के जीवन बचाने की होती है। तो शहर की जज्बा वेलफेयर सोसायटी के जांबाज चौबीसो घन्टे तत्पर रहते हैं। एक ऐसा ही मामला बीते दिनों शहर के एक निजी हॉस्पिटल में आया था। जहाँ एक प्री मेच्योर 7 दिन के बच्चे के लिए दुर्लभ ओ निगेटिव प्लेटलेट्स की आवश्यकता थी।

परिजनों के लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें बच्चे के लिए प्लेटलेट्स नही मिल रहा था। इधर भटकते हुए परिजन जज्बा के संचालक संजय मतलानी से मिले। जिसके बाद उन्होंने तत्काल ही बच्चे के ब्लड प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने जुट गए। इस दौरान भी सुखद संयोग यह रहा है। कि उसी दिन स्वैच्छिक रक्तदाता वेदांत साहू ने निजी ब्लड बैंक में उसी ओ निगेटिव ब्लड ग्रुप का ही ब्लड डोनेट किया था। जिसके बाद जज्बा के संजय मतलानी ने ब्लड बैंक से बात कर तत्काल मासूम के लिए प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने कहा। जहां करीब  4 घंटे की मेहनत के बाद आखिर प्लेटलेट्स बनकर तैयार हुई तब जाकर दो दिनों से ब्लड प्लेटलेट्स के लिए भटक रहे परिजनों ने राहत की सास ली है। इसके साथ ही एकबार फिर जज्बा की पूरी टीम ने एक और मासूम की जान बचाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। आपको बता दे कि जज़्बा के द्वारा शुरू से ही छोटे बच्चों , गर्भवती महिलाओं सहित थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए पिछले लंबे अरसे से काम किये जाते रहे हैं। उसी कड़ी में इस नवजात शिशु की जान बचा कर एक बार फिर से जज़्बा ने साबित कर दिया कि जज़्बा है तो जीवन सुरक्षित है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार मेले में बाइक का साइलेंसर निकाल मचा रहा था आतंक...10 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार सांदीपनी विद्यालय में 'क्षमता निर्माण कार्यक्रम' विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित मल्हार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर हितग्राहियों का हुआ सम्मान...भाजयुमो ने किया खास क... बिलासपुर: सुने मकान पर चोरों का धावा...रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी ... बिलासपुर में डीजीपी की बड़ी बैठक: अपराध नियंत्रण, गश्त और विवेचना की गुणवत्ता पर जोर, VIDEO बिलासपुर: 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार...उचित मूल्य ... मां की गिरफ्तारी से सदमे में आए बेटे ने लगाई फांसी, तखतपुर क्षेत्र में सनसनी...सर्पदंश मुआवजा फर्जीव... नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार....तीन साल से था फरार न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न...