बिलासपुररायपुर

कोरोना अपडेट:- प्रदेश में आज मिले कुल 1077 कोरोना पॉजिटिव, देर रात 755 मरीजों के बाद 322 नए मरीजों की पहचान, 9 मौत के बाद आंकड़े हुए 206…संक्रमितों का आंकड़ा 22000 पार

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर– प्रदेश में सोमवार को कोरोना ने अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, क्योकि अब तक 24 घंटे में सर्वाधिक 1077 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। अभी – अभी कुल नए 322 कोरोना से पीड़ित पॉजिटीव मरीजों की पहचान की गई , जिसमें दुर्ग से 98 , रायपुर से 91 , बीजापुर से 64 , कांकेर से 24 , बिलासपुर से 12 , रायगढ़ से 6 , बेमेतरा व जशपुर से 05-05 , बालोद , गरियाबंद व जांजगीर – चांपा से 03-03 , धमतरी व बलौदाबाजार से 02-02 , राजनांदगांव , कबीरधाम , महासमुंद व कोरबा से 01-01शामिल है । वहीँ आज 9 मरीजों की मौत भी हुई है। 

न्यायधानी में पॉजिटिव मरीजों की बढ़ रही तादात..2 डॉक्टर सहित पूर्व संक्रमितों के संपर्क में आने वाले हुए पॉजिटिव

न्यायधानी में सोमवार को फिर संक्रमित मरीजो कि झड़ी लगी है। जिसमे पांच या दस नही बल्कि पूरे 21 नए मामले सामने आए है। इनके अलावा देर रात 12 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है जिसकी पुष्टि मीडिया रिपोर्ट में की गई है। पूर्व में मिले 21 मरीजों में विगत दिनों की तरह ही सर्वाधिक 17 मरीज शहरीय क्षेत्रों से है तो ग्रामीण क्षेत्रों से 4 मरीज मिले है। इन मरीजो में 16 मेल और 5 फीमेल शामिल है। संक्रमित मरीजो में एकबार फिर कोरोना ने दो डॉक्टरो को अपने चपेट में लिया है। इनमें सिविल लाइन निवासी 31 वर्षीय सिम्स कि महिला डॉक्टर सहित देवरीखुर्द में रहने वाले बिल्हा के पीएससी में पदस्थ 53 वर्षीय डॉक्टर शामिल है। इसके अलावा जरहाभाठा से 52 और 51 वर्षीय मेल,धुरिपारा से 56 वर्षीय पुरुष,मगरपारा से 64 वर्षीय और जबड़ापारा के 72 वर्षीय सहित सिंधी मोहल्ला से 65 वर्षीय वृद्ध,रामकृष्ण हॉस्पिटल से 43 वर्षीय मेल,वार्ड नंबर 13 अंबेडकर नगर से 28 वर्षीय युवक,गोविंद नगर सिरगिट्टी से 32 वर्षीय और राजकिशोर नगर से 33 साल के व्यक्ति,कपिल नगर सरकंडा 42 वर्षीय और नर्मदा नगर से 35 वर्षीय, देवनंदन नगर सरकण्डा के 34 वर्षीय पुरुष,हेमुनगर से 34 साल की महिला,गंगा नगर से 37 साल के पुरुष भी संक्रमित मिले है। इधर ग्रामीण क्षेत्रों से दो ब्लॉक के 4 ग्रामीण भी कोरोना के चपेट में आए है। इनमें बिल्हा ब्लॉक के मंगला पासिद से 40 साल और रामपुर से 40 वर्षीय महिला सहित मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम धुर्वाकारी से 28 वर्षीय महिला और सीपत से 40 वर्षीय ग्रामीण शामिल है। मालूम हो सोमवार को जिले के 34 मरीजो का डिस्चार्ज किया गया है। जबकि अब भी 297 एक्टिव मरीज कोरोना से जंग लड़ रहे है। 

न्यायधानी में कोरोना का आतंक,,रोजाना बढ़ रहे मौत के आकड़े…

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजो के मौत के मामले तेजी से बढ़ने लगे है। रविवार को तीन संक्रमित मरीजो के मौत के बाद सोमवार को भी एक मरीज के मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञेय नगर निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर उसे 22 अगस्त को सिम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जिसका इलाज आईसीयू में चल रहा था। जहाँ उसकी रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई थी। बताया जा रहा है। उसकी मौत सोमवार को सिम्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई है। हालाकि की मरीज के मौत की वजह अब तक स्पष्ट नही हो सकी है। इस मौत के बाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजो के मौत के आकड़े बढ़कर 19 हो गए है।

error: Content is protected !!
Letest
रायगढ़: जिले में थोक संख्या में पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला..एसएसपी ने जारी किए आदेश, न्यायधानी में फिर एक हत्या की वारदात...खेत में युवक की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी, सिर पर घातक वार क... कलयुगी पिता बना हैवान: 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर में डुबोकर की हत्या... आरोपी गिरफ्तार पुराने विवाद में पति ने पत्नी पर किया हंसिये से जानलेवा हमला...गंभीर महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्त... फर्जी पुलिस बनकर दी धमकी.. युवक ने किया सुसाइड, वीडियो वायरल होने के बाद मामले का हुआ खुलासा, आरोपी ... मुंगेली: घर घुसकर पड़ोसी युवक ने 12 वर्षीय मासूम को बनाया था शिकार, दुष्कर्म का आरोपी अब पहुँचा जेल स्कूल से भागकर आगरा जा रही थीं तीन छात्राएं...ऑटो चालक की सूझबूझ से बची बड़ी घटना, बिलासपुर : खनिजों के अवैध परिवहन पर फिर हुई खानापूर्ति कार्रवाई, 5 हाइवा और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 1... युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी का आरोप... पूर्व डीईओ अनिल तिवारी के निलंबन की मांग, महासंघ ने सौंपा ज्ञा... VIDEO:- मोपका चौक के पास जानलेवा गड्ढा…फिर हुआ हादसा, कार पलटी, चालक बाल-बाल बचा