बिलासपुर

पंचायत सचिव महिला की घर के कमरे में मिली लाश, गला दबाकर हत्या की आशंका…तमाम पहलुओं पर पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

बिलासपुर– सकरी थाना क्षेत्र के उसलापुर बस्ती में घर के भीतर कमरे में महिला पंचायत सचिव की लाश मिली है, प्रथम दृष्टया मामला बेरहमी से हत्या का बताया जा रहा है, महिला के गले और चेहरे में निशान मिले है, वही लाश के पास संघर्ष के दौरान टूटी हुई चूड़ी एवं कपड़े अस्त व्यस्त मिले है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई होगी। जैसे ही पुलिस को इस हत्या की सूचना मिली पूरी टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतिका चंदना डडसेना मुंगेली जिले के सरगांव के पास ग्राम चुनचुनिया में पंचायत सचिव थी, जो बिलासपुर के उसलापुर बस्ती में अपनी बेटी तनु डडसेना के साथ रहती थी, पूर्व में मृतिका के पति विजय डडसेना की भी हत्या जेल में हुई थी, जो शिक्षाकर्मी था, पति की हत्या के बाद ही मृतिका को अनुकंपा नियुक्ति पर पंचायत सचिव की नौकरी मिली थी।

फ़िलहाल महिला की हत्या किसने की और इसके पीछे क्या वजह है यह तथ्य जांच में सामने आएगा। मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय मृतिका की बेटी घर मे नही थी, इस दौरान महिला अकेली थी जिसके पास कौन मिलने आया था या इस दौरान क्या हुआ यह जांच का विषय है, बहरहाल मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर अपनी विवेचना कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर