बिलासपुर

गणेश विसर्जन और मोहर्रम के दौरान गाईडलाइन का करना होगा पालन,  कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के मद्देनजर निर्देश जारी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए शासन द्वारा जारी गाईडलाइन का पालन मोहर्रम और गणेश विसर्जन के दौरान करना होगा। इन पर्वाें के दौरान समस्त प्रकार के लाउडस्पीकर और डी.जे. प्रतिबंधित रहेगें। केवल हाथ से बजाये जाने वाले कम ध्वनि के वाद्ययंत्रों का उपयोग किया जा सकेगा। कोरोना काल में इन पर्वाें के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए गठित सभी समितियों, कमेटियों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करवाना एवं मास्क लगवाना, सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा। किसी भी समिति, कमेटी को धार्मिक भजन, कीर्तन, प्रवचन, तकरीर की अनुमति नहीं है।

किसी भी पूजा समिति या मोहर्रम कमेटी से संबंधित व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने पर उसके ईलाज की पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित कमेटी एवं समिति पर होगी। किसी भी समय एक स्थल पर 20 से अधिक व्यक्तियों को एकत्रित होना प्रतिबंधित होगा।
कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुये नगर में केवल एक ही स्थान पर डल्ला शेर बनेगें। गणेश प्रतिमा विसर्जन हेतु केवल 4 व्यक्तियों को मास्क एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए जाने की अनुमति होगी। सूर्याेदय के पूर्व एवं सूर्यास्त के बाद गणेश विसर्जन नहीं किया जायेगा।

विसर्जन हेतु जाने वाले वाहनोें को सीधे विसर्जन स्थल पर रूकने की अनुमति होगी, बीच में कहीं पर नहीं रूकेगें। समितियों को विसर्जन से तीन दिन पूर्व संबंधित थाना प्रभारी तथा नगर निगम को सुचित करना अनिवार्य होगा। सभी मंदिर, पूजा पंडालों, भीड़ भाड़ वाले स्थानों, विसर्जन स्थल और मस्जिदों में नमाज के दौरान सोशल डिस्टेंसिग का पालन अनिवार्य होगा। नगर के विभिन्न भागों से लगभग 10 ताजियां एवं 30 सवारियां निकलती है। ताजिएं में केवल 16 व्यक्ति ही रह सकेगें। मोहर्रम के दौरान सिम्स से जूना बिलासपुर तक वनवे रखा जायेगा। इस मार्ग पर बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रखा जायेगा। पर्व के दौरान भण्डारा एवं लंगर प्रतिबंधित रहेगा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी