छत्तीसगढ़बिलासपुर

मच्छरों के आगे पस्त बिलासपुर नगर निगम ,फॉग का छिड़काव भी बेअसर

शहर में मच्छर के प्रकोप के रोकथाम के लिए हर रोज निगम अमला द्वारा सुबह व शाम फागिंग किया जा रहा है। शुक्रवार को 10 वार्डों में फागिंग किया गया।

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

शहर में मच्छर के प्रकोप बढ़ने की लगातार शिकायत मिल रही है। इस पर कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय के निर्देश पर हर रोज रोस्टर के अनुसार फागिंग कराया जा रहा है। शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 1 कुदुदंड क्षेत्र वार्ड क्रमांक 11 प्रियदर्शनीय नगर, भारतीय नगर व व्यापार विहार क्षेत्र, वार्ड क्रमांक 21 निराला नगर, मशांनगंज, रघुराज स्टेडियम, इमलीपारा क्षेत्र, वार्ड क्रमांक 31 नागोराव शेष स्कूल, हटरी चौक, जूना बिलासपुर क्षेत्र, वार्ड क्रमांक 41 कासीमपारा तोरवा, वार्ड क्रमांक 52 टीकरापारा, इंदिरा नगर, पुराना हाईकोर्ट के पीछे अटल आवास, वार्ड क्रमांक 05 गांधी नगर, अमेरी रोड, सेंट फ्रांसिस स्कूल, अयोध्या नगर क्षेत्र , वार्ड क्रमांक 29 गली नंबर 4 कश्यप कालोनी, शांति लाज गली, बस स्टैंड के सामने व कुम्हार पारा व वार्ड क्रमांक 23 राम नगर, सिम्स हास्पिटल के सामने व ईदगाह चौक क्षेत्र में फांगिंग के साथ लार्वा कंट्रोल दवा का छिड़काव कराया गया। इसी तरह हर रोज सुबह के समय नदी किनारे के साथ वार्ड क्रमांक 31, 32 व 33 में फागिंग के साथ लार्वा कंट्रोल दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।

रोस्टर के अनुसार 23 फरवरी को सुबह वार्ड क्रमांक 31,31,33 में फागिंग व लार्वा कंट्रोल दवाई का छिड़काव किया जाएगा। इसी तरह शाम के समय वार्ड क्रमांक 2,12,22,32,42 व 53 में मच्छरों के पनपने रोकथाम के लिए फागिंग व लार्वा कंट्रोल दवा का छिड़काव किया जाएगा। वहीं मच्छरों से निपटने शहर के तालाबों और नदी में गंबूजिया मछली छोड़ने की भी योजना है। यह विशेष मछली मच्छरों के लारवा को खा जाती है जिससे उनकी संख्या पर नियंत्रण मुमकिन होता है। इन खास मछलियों को रायपुर से मंगाया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार मेले में बाइक का साइलेंसर निकाल मचा रहा था आतंक...10 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार सांदीपनी विद्यालय में 'क्षमता निर्माण कार्यक्रम' विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित मल्हार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर हितग्राहियों का हुआ सम्मान...भाजयुमो ने किया खास क... बिलासपुर: सुने मकान पर चोरों का धावा...रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी ... बिलासपुर में डीजीपी की बड़ी बैठक: अपराध नियंत्रण, गश्त और विवेचना की गुणवत्ता पर जोर, VIDEO बिलासपुर: 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार...उचित मूल्य ... मां की गिरफ्तारी से सदमे में आए बेटे ने लगाई फांसी, तखतपुर क्षेत्र में सनसनी...सर्पदंश मुआवजा फर्जीव... नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार....तीन साल से था फरार न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न...