रतनपुर

तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत, एक हुआ घायल….ट्रेलर और चालक को पुलिस ने लिया कब्जे में

जुगनू तंबोली

रतनपुर– रायपुर से सूरजपुर जा रहे दो बाइक सवार तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से दुर्घटना के शिकार हो गए, जिसमें बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई वही पीछे बैठा एक युवक घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार रोशन गोड़ पिता रेवाराम गोड़ उम्र 35 वर्ष अभयपुरा प्रेम नगर सूरजपुर और ओम प्रकाश गोड़ पिता रूप चंद्र गोड़ उम्र 27 वर्ष अभयपुरा प्रेम नगर सूरजपुर के निवासी है, जो बाइक क्रमांक सीजी 15 सीएस 0183 में रायपुर से सूरजपुर अपने घर जाने के लिए निकला थे, इसी दौरान रतनपुर बगदेवा के पास दीपका से कोयला लोडिंग कर लोखंडी जा रहे ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 ए टी 7215 के चालक बजरंग नाथ जोगी पिता ईश्वर नाथ जोगी उम्र 33 वर्ष नुनेरा बांधा खार निवासी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

दुर्घटना के बाद आस पास के लोगों ने डायल 112 के माध्यम दोनों को हॉस्पिटल पहुँचाया जहाँ मृतक के शव को मरच्यूरी में रखा गया है, वही घायल ओमप्रकाश का उपचार किया जा रहा है। इसके साथ ही भागने की फिराक में लगे ट्रेलर चालक और ट्रेलर को पकड़ लिया गया है और पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...