बिलासपुर

कोरोना अपडेट बिलासपुर:- जिले में टूटा अब तक का रिकार्ड, एक साथ 172 कोरोना पॉजिटिव की पहचान, सभी क्षेत्रों से सामने आ रहे मरीज…मंगलवार को डॉक्टर, कर्मचारी, पुलिस जवान, परिजन सहित हॉस्पिटल स्टॉफ मिले संक्रमित

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में कोरोना ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। जहाँ एक दिन में 172 नए मरीजो की पुष्टि हुई है। पॉजिटिव मरीजो में सर्वाधिक 129 मरीज शहरीय क्षेत्रों के रहने वाले है। बाकि 41 ग्रामीण क्षेत्र मस्तूरी ब्लॉक से 20,तखतपुर ब्लॉक से 10,कोटा ब्लॉक से 3 और बिल्हा ब्लॉक से 7 मरीज मिले है। साथ ही दो कोरिया और एक जांजगीर जिले के भी मरीजो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन मरीजो में दो साल के बच्चे से लेकर 86 साल तक बुजुर्ग शामिल है। जिनमे 112 मेल और 60 फीमेल मरीज है। कोरोना ने एकबार फिर सिम्स के तीन स्टाफ को अपने चपेट में लिया है। गर्ल्स हॉस्टल की 27 और 22 वर्ष की दो युवतियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। साथ ही सिम्स ऑफिस में 45 वर्षीय एक कर्मचारी भी संक्रमित मिला है। इधर सभागीय कोविड हॉस्पिटल के करीब संचालित मातृ शिशु हॉस्पिटल में कोरोना ने घुसपैठ कर दी है। जहाँ मंगलवार को एक 45 वर्षीय नर्स, 35 वर्षीय ऑफिस कर्मचारी और एक डॉक्टर के पति भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इधर पूरे स्टाफ में हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को शहर के लगभग हर गली मोहल्लों से संक्रमित मरीज मिले है। बताया जा रहा है पॉजिटिव मरीज रामा वर्ड, तारबहार, कस्तुरबा नगर, इमलीपारा, जीनत विहार, रतनपुर, अज्ञेय नगर, मंगला, करबला, नया पारा सिरगिट्‌टी, बंधवापारा, दयालबंद, देवरीखुर्द, यदुनंदन नगर, देवकिरारी बिल्हा, विनोबा नगर, हिर्री थाना, गनियारी, जूना बिलासपुर, चांटीडीह, कुम्हारपारा, अभिषेक विहार, गोंडपारा, जरहाभाठा, 27-खोली, शिवम विहार खमतराई, मस्जिद गली जून बिलासपुर, जबड़ापारा, नयापारा, चांदनी चौक सीपत, सिम्स ऑफिस, सिविल लाइन बिलासपुर, राजेंद्र नगर, पुराना थाना तखतपुर, ओम नगर, राजकिशोर नगर, नर्मदा विहार, एकता कालोनी, विद्या नगर, आदर्श कालोनी सहित अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले है। नए मरीजों को मिलाकर अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 1941 पहुंच गई है। इधर मंगलवार को 21 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। अब ठीक होने वालों की संख्या 1170 पहुंच गई है। वहीं अभी 732 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और कोरोना से जंग लड़ रहे हैं।

चार ब्लॉक से मिले 41 मरीज मिले पॉजिटिव..

ग्रामीण क्षेत्रों में एकबार फिर कोरोना ने अपनी पैठ जमा ली है। संक्रमित मरीजो में लगातार ग्रामीण क्षेत्रों से भी मरीज मिल रहे है। मंगलवार को भी मस्तूरी ब्लॉक से 20, बिल्हा से 7 और तखतपुर से 10 सहित कोटा के 3 ग्रामीण कोरोना के चपेट में आए है। ग्रामीण क्षेत्रों से मिले पॉजिटिव मरीज रतनपुर, देवरीखुर्द,देवकिरारी, हिर्री,गनियारी, कैलाश नगर तखतपुर, सीपत, धौराभाठा,सकरी,सिरगिट्टी, भैंसबोड के रहने वाले है। 

सीपत थाने में फूटा कोरोना बम,,एक दर्जन पुलिसकर्मी मिले पॉजिटिव…

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में 58 वर्षीय थाना प्रभारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद से सीपत थाने के कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ था। वही थाना प्रभारी के मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थाना स्टाफ की कोरोना जाच कराई थी। जिसमे आई रिपोर्ट में एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए है। साथ ही पुलिसकर्मियों के परिवार के सदस्य भी कोरोना के जद में आए है। फिलहाल सभी के इलाज की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला,