मस्तूरी

साइबर क्राइम रोकने अभियान को मिल रही सफलता, साइबर मितान को प्रोत्साहित करने बॉलीवुड एक्टर पहुँचे मस्तूरी…. किया गया लोगों को जागरूक

उदय सिंह

मस्तूरी- बिलासपुर पुलिस द्वारा साइबर क्राइम से लोगों को बचाने इस विषय में उन्हें जानकारी देने, सचेत करने साइबर मितान अभियान चलाया जा रहा है। ऑनलाइन ठगी सहित अन्य क्राइम से जागरूक करने 1 सितंबर से 8 सितंबर तक यह अभियान जिले में जारी रहेगा।

इसी क्रम में मस्तूरी पुलिस द्वारा भी साइबर मितान के तहत 15 हजार से अधिक लोगों को जागरूक करने लक्ष्य तय कर अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें पहले ही दिन 5 हजार लोगों को साइबर क्राइम की जानकारी दी गई और जागरूक किया गया। वही बुधवार को बिलासपुर पुलिस के इस अभियान साइबर मितान को प्रोत्साहित करने बॉलीवुड एक्टर सब्बीर अली मस्तूरी पहुँचे थे,

जिन्होंने साइबर मितान के सदस्यों को ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने प्रोत्साहित किया, इसके साथ ही उन्होंने इस अभियान को पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण बताया। थाना प्रभारी फैजुल शाह ने इस दौरान बताया कि लगातार मीटिंग के माध्यम लोगों को कैसे साइबर क्राइम से बचा जा सकता है

इसकी जानकारी दी जा रही है और उन्हें जागरूक किया जा रहा है, जो अपने साथ साथ अपने आस पास , परिवार और पहचान के लोगों को जागरूक कर अभियान में सहयोग प्रदान कर रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...