मस्तूरी

मस्तूरी:- घर में अकेली नाबालिग को डरा धमकाकर बनाया हवस का शिकार… पीड़िता की आपबीती सुनकर परिजनों ने की शिकायत, आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर– पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आशिक कुमार कुर्रे 32 को ग्राम धुर्वाकरी पचपेड़ी से पकड़ा गया। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता के परिजन ने मस्तुरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, जब प्रार्थिया अस्पताल में भर्ती थी, तब 10 जून 2025 को आरोपी आशिक कुर्रे ने घर में अकेली पाकर नाबालिग पीड़िता से कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया गया था, जिससे वह डर के मारे किसी को कुछ बता नहीं पाई। हाल ही में पीड़िता के पड़ोसी ने आरोपी को नाबालिग के साथ गलत काम करते हुए देखा। इस बारे में उसने प्रार्थिया को बताया, जिसके बाद पीड़िता ने आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है और उसने उसे धमकाकर कई बार गलत काम किया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी की तलाश में दबिश दी और उसे ग्राम ध्रुवाकरी से हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।पुलिस ने बताया कि आरोपी आशिक कुमार कुर्रे के खिलाफ आईपीसी की धारा 64, 64(2)एफ, 64(2)एम, 65(2), 115(2), 351(2) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हरिश्चंद्र टांडेकर, उनि गणेश राम महिलांगे, आरक्षक राकेश भारद्वाज और महिला आरक्षक अनामिका नेताम का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...