बिलासपुर

कोरोना अपडेट बिलासपुर:- आज भी रिकार्ड 140 नए पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान, शासकीय विभाग सहित डॉक्टर, पुलिस, बैंककर्मी भी संक्रमित… तेजी से बढ़ रही तादात

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में कोरोना की वापसी अब शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए है। बीते दिनों की तरह ही जिले में गुरुवार को 140 नए मरीजो की पुष्टि हुई है। जिनमे पुलिसकर्मी, हाईकोर्ट कर्मचारी, डॉक्टर, बैंककर्मी सहित नगर निगम और एनटीपीसी सीपत के राहवसी शामिल है। जिले में कोरोना का आक्रमण रूप अब सबके सामने आने लगा है। क्योकि गुरुवार को पॉजिटिव आए 140 मरीजो में केवल 4 में ही कोरोना के लक्षण मिले है। बाकि 136 मरीजो में कोरोना के कोई भी लक्षण नही दिखाई दिए है। वही पॉजिटिव मरीजो में 12 साल के बच्चे से लेकर 93 साल तक के बुजुर्ग शामिल है। जिनमे 38 फीमेल और 102 मेल मरीज है। इनमें शहर के दो डॉक्टर भी संक्रमित हुए हैं। ओम जोन शुभम विहार निवासी 52 वर्षीय और जगमल चौक में रहने वाले 54 वर्षीय डॉक्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इधर सिम्स में लगातार पांचवें दिन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आपको बता दे पॉजिटिव मरीजो में शहर में सबसे ज्यादा 86 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र से 54 लोग संक्रमित हैं। प्रगति विहार, एनटीपीसी सीपत, मल्हार, आरटीएस कालोनी, सिरगिट्‌टी, मंगला, तेलीपारा, तिफरा, यदुनंदन, नगर, मशानगंज, तेलीपारा, जगमल चौक, सदर बाजार, कुदुदंड, सरकंडा, रेलवे कालोनी, डीपू पारा, टिकारी, ओेम नगर, विजयापुरम, इंदु चौक, सरगी कोटा,जीनत विहार, तोरवा, देवांगन मोहल्ला, पुलिस कालोनी, संजय नगर चांटीडीह, जबड़ापारा सरकंडा, तखतपुर बिल्हा और मस्तूरी में संक्रमित मिले हैं। वही इन सभी मरीजो को मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमित 2299 हो गए हैं। वही गुरुवार को 41 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। अब ठीक होने वालों की संख्या 1227 पहुंच गई है। 1030 एक्टिव केस हैं। जिनका इलाज अब भी जारी है। 

ग्रामीण और शहरीय थानो के पुलिसकर्मी हुए संक्रमित…

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को जिले के सर्वाधिक पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमे ग्रामीण क्षेत्रों के मल्हार चौकी और तखतपुर थाना तो शहरीय क्षेत्रों के सिरगिट्टी और सिविल लाइन के पुलिसकर्मी कोरोना के जद में आए है। जिसमे सबसे अधिक सिरगिट्‌टी थाने के 10 जवान कोरोना की चपेट में आए हैं। इनकी उम्र 49, 34, 34, 36, 33, 45, 39, 36, 22 और 49 साल है। सहित सिविल लाइन सिविल लाइन थाने में चार पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वही मल्हार चौकी से दो और तखतपुर से एक पुलिस जवान संक्रमित मिला है। 

निगम के दो जोन कार्यालय में कोरोना की सेंध,कुल तीन मरीज मिले संक्रमित…

नगर निगम बिलासपुर के विकास भवन के बाद अब शहर के विभिन्न वार्डो में स्थित जोन कार्यालयों में कोरोना ने सेंध लगा दी है। जहाँ जोन कार्यालय दो और चार के अधिकारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जिसमे तिफरा के जोन कमिश्नर और जोन चार की महिला इंजीनियर शामिल है। वही विकास भवन में आजीविका मिशन में कार्यरत्त एक महिला कर्मचारी भी कोरोना के गिरफ्त में आया चुकी है।

error: Content is protected !!
Letest
नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि...