छत्तीसगढ़बिलासपुर

कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के जंबो कार्यकारिणी की घोषणा, पिछड़ा वर्ग वोट बैंक पर निशाना साधने की तैयारी

कांग्रेस अपने सभी कार्यकर्ताओं को साधने की कोशिश कर रही है जिसके तहत उन्हें पद देकर खुश किया जा रहा है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपने संगठन को सभी स्तरों पर मजबूत करने की कोशिश कर रही है। विधानसभा चुनाव में मिली भारी जीत से कांग्रेसी बेहद उत्साहित है, इसीलिए रणनीति बनाकर लोकसभा चुनाव की तैयारी की जा रही है ।प्रदेश के बड़े पिछड़ा वर्ग वोट बैंक पर नजर होने की वजह से कांग्रेस ने शुक्रवार को पिछड़ा वर्ग विभाग छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय समन्वय और प्रदेश प्रभारी चौधरी खुर्शीद अहमद के निर्देश पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू के अनुमोदन और प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल की सहमति से पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने नए कार्यकारिणी की घोषणा की। पूर्व मंत्री बीआर यादव के पुत्र कृष्ण कुमार यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के अलावा बिलासपुर से अलग अलग पदों पर कई भर्तियां की गई है । इस जंबो कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में बिलासपुर से डॉक्टर नरेंद्र कुमार साह और राधेश्याम तंबोली ,प्रदेश महामंत्री के बतौर बिलासपुर के मनीष साहू, प्रतिक भारत, प्रदेश पटवा और रतनपुर से शीतल दास मानिकपुरी है। इनके अलावा बिलासपुर के गौरी शंकर यादव , विनोद यादव और दिनेश यादव को प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं जिला अध्यक्ष के पद पर पुष्पकांत कश्यप और पूर्णानंद चंद्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है । इस जम्बो कार्यकारिणी की सूची शुक्रवार को जारी की गई। कांग्रेस अपने सभी कार्यकर्ताओं को साधने की कोशिश कर रही है जिसके तहत उन्हें पद देकर खुश किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार... बिलासपुर: महमंद में पुरानी रंजिश बनी खौफनाक... नाबालिगों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला, बिलासपुर : बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद…फिर दो गुटों में हुआ पथराव, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाक... VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया