बेलतरा

एनएच के अधिकारी और ठेकेदार ने बढ़ाई ग्रामीणों की मुसीबत…सड़क निर्माण में ठेकेदारों की लापरवाही से दुकान व घरों में भरा नाली का गंदा पानी

उमलेश जायसवाल

बेलतरा – ग्राम पंचायत बेलतरा गांव में बारिश से सड़क किनारे रहने वाले लोगों के घरों व दुकानों में पानी भर गया। विधानसभा मुख्यालय बेलतरा में राष्ट्रीय राज्य मार्ग 130 का निर्माण कर्ताओं की लापरवाही और सही समय में उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण आज यहां की हालात बद से बत्तर  हो चुकी है। बेलतरा के लोग अपना व्यवसाय बंद कर गांव से पलायन होने लगे हैं। लोगों का जीना मुश्किल हो चुका हैं। जो काम बरसात के पहले हो जाना था वह नहीं हुआ।  ठेकेदार सड़क तो बना दिए पर पानी निकास के लिए उचित व्यवस्था नहीं किया गया। ग्राम पंचायत बेलतरा के सरपंच व पंचों द्वारा बार बार मौखिक एवं आवेदन के माध्यम से इस सभी परेशानियों के बारे में जानकारी दिया गया।   लेकिन अभी तक  किसी भी प्रकार का उचित व्यवस्था नहीं किया गया है। 4 जून 2021 को परियोजना निर्देशक राष्ट्रीय राज्य मार्ग 130 बिलासपुर जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ को आवेदन ग्राम पंचायत के माध्यम से किया किया गया l जिसमें समस्याएं जैसे पानी निकास के संबंध में, रोड क्रॉसिंग के संबंध में, क्षतिग्रस्त मार्ग को सुधार के संबंध में आवेदन दिए गए।  परंतु पानी निकास की सुविधा नहीं होने के कारण दुकानदार अपनी दुकाने नहीं खोल पा रहे हैं, औऱ लोगों के घरों में पानी भरने से घर छोड़कर जा रहें हैं। यही हाल बेलतरा बाजार, बस स्टैंड, पटवारी कार्यालय व बेलपारा का हैं। जहा पानी निकास की व्यवस्था नही होने के कारण तालाब में तब्दील हो चुका हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क किनारे नाली निर्माण कर सुविधा देने की मांग की है।

ग्राम पंचायत बेलतरा के सरपंचपति रामरतन कौशिक ने बताया कि  एनएच के अधिकारी व ठेकेदार ने बेलतरा पंचायत की मुश्किलें बढ़ा दी है,  उनकी अव्यवस्था कारण ही आज बेलतरा का बुरा हाल है। सड़क निर्माण के पहले ही पंचायत प्रस्ताव के साथ बस स्टैण्ड में जहा सालों पहले पुल लगा था जहा छोटे से पुल में गांव का पुरा पानी निकल जाता था वही पर नया पुल बनाने के लिए आवेदन दिया गया। परन्तु  एनएच के अधिकारियों द्वारा कहा गया कि वहा पर पुल नहीं लग सकता उसके आगे पुल बना हैं उसी से सारा पानी निकल जायेगा । लेकिन नया पुल पानी के बहाव के विपरीत ऊपर की ओर बनाया गया जिसमें पानी जा ही नहीं सकता। साथ ही यदि पंचायत नाली भी बनाना चाहे तो कैसे बनाए।  जमीन अधिग्रहण का जो गाइडलाइन बना हुआ है। उस गाइडलाइन के हिसाब से एनएच के अधिकारियों ने मुआवजा देने के बाद भी जमीन का अधिग्रहण नहीं किया गया है। और बिजली का खंबा जो लगा हुआ है वह भी मकान मालिक उनसे मिलकर सड़क के किनारे लगवा दिए हैं। ताकि उनका जमीन बचा रहें। और वही पर नाली बनना था।  लोग अधिग्रहित भूमि को भी छोड़ने को तैयार नहीं हैं। मकान और सर्विस रोड दोनों जुड़ा हुआ हैं ऐसे में पंचायत नाली कैसे बनाएगा। इसी वजह से अव्यवस्था फैल रही है। अगर जमीन को क्लियर नहीं किया गया तो बड़ी समस्या के चलते ग्रामीणों द्वारा उग्र आंदोलन एवं चक्का जाम की भी स्थिति निर्मित हो सकती है। 

पानी निकासी के लिए घरों में बनाई नाली

बेलतरा निवासी राजु सोनी ने बताया कि सड़क किनारे उनका मकान हैं। इनमें से अधिकांश मकान सड़क से नीचे की ओर होने से घरों में बारिश का पानी घुस रहा है। कुछ घरों में तो पानी एक से दो फिट तक भर गया। पानी की निकासी नहीं होने से घरों का पानी भी बाहर नहीं निकल पाया। इस कारण लोगों के घरों में बैठने की जगह भी नहीं बची। पूरी रात खड़े रहकर और जागकर गुजारना पड़ता हैं। मैंने खुद अपने घर के अंदर से पानी की निकासी के लिए नाली भी बना ली। करेंट और मकान ढह ना जाए के डर से मेरा पुरा परिवार घर छोड़कर दूसरे जगह चले गए हैं। 

बीमारी का डर


विक्की जायसवाल ने बताया कि सड़क निर्माण कंपनी अगर तत्काल नाली की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करती है तो आने वाले दिनों में बेलतरा की दुकान और घर गंदे पानी से तालाब में तब्दील हो जाएगी, क्योंकि ऊपर का पानी लगातार नीचे की तरफ आ रहा हैं। औऱ निकासी नहीं होने से एकत्र होते जा रहा हैं। जिससे कई प्रकार की बीमारी का भय सताने लगेगा। रोड निर्माण से पहले पुल नहीं बनाया गया है जिससे पूरे गांव में पानी भरने से सभी के घर डूब जाएंगे जिससे पंचायत को जूझना पड़ेगा जबकि नाली का निर्माण पहले होना चाहिए था लोग पंचायत को कोस रहे हैं। 

सभी वैकल्पिक व्यवस्था किए जाएंगे

अडानी शंकर पांडेय को जब समस्या से अवगत कराया गया तो उन्होंने मनीष सिंह को बोलकर तत्काल जेसीबी बेलतरा भेजा गया दो दिन बेलपारा में नाली का काम भी चला हैं पर पानी बहुत ज्यादा भरे होने के कारण छोटी मशीन से काम नहीं होने वाला हैं। पोक्लेन से ही सभी वैकल्पिक व्यवस्था किए जा सकते हैं। बेलतरा की समस्या को देखते हुए एनएच के इंजिनियर विमल शर्मा ने कहा कि कल सुबह बेलतरा में पटवारी आरआई के साथ कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहेंगे और जो भी समस्या हैं उसे तत्काल दूर करने का प्रयास करेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...