छत्तीसगढ़बिलासपुर

भेड़िया ने कहा हितग्राहियो को मिले समय पर पेंशन, कुपोषण की स्थिति में सुधार का किया दावा

श्रीमती भेड़िया ने कुपोषण, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना , महिला शक्ति केंद्र , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रगति के बारे में जानकारी ली

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने गुरुवार को बिलासपुर के छत्तीसगढ़ भवन में विभागीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि हितग्राहियों को समय पर पेंशन दिलाना सुनिश्चत करें। उन्होंने निशक्तों के कल्याण हेतु सहायक उपकरण योजना, निशक्तजन छात्रवृत्ति योजना, निशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना की प्रगति की जानकारी ली। श्रीमती भेड़िया ने वृद्धा आश्रम, तिरथ बरथ योजना, तृतीय लिंग समुदाय हेतु योजना की भी समीक्षा की।

श्रीमती भेड़िया ने कुपोषण, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना , महिला शक्ति केंद्र , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रगति के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर जिले में कुपोषण के स्तर में विगत वर्षों में बहुत कमी आयी है। कुपोषण का स्तर विगत वर्ष में गिरकर 23.78 प्रतिशत तक पहुंच गया है। सखी वन स्टॉप सेंटर में अब तक 513 प्रकरण दर्ज किये गये हैं जिनमें से 467 प्रकरणों का निराकरण कर लिया गया है। दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम के तहत स्व सहायता समूह की महिलाओं को जबलपुर स्थित श्री लिज्जत महिला गृह उद्योग का भ्रमण कराया गया। नोनी सुरक्षा योजना के अंतर्गत योजना प्रारंभ से विगत वर्ष तक 2 हजार 31 बालिकाओं की संख्या ऑनलाईन दर्ज की गई है जबकि इस वर्ष अब तक 5 सौ 9 बालिकाओं की संख्या ऑनलाईन दर्ज की जा चुकी है।

error: Content is protected !!
Letest
हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर, बिलासपुर: सेंदरी बस स्टैंड पर चाकूबाजी से सनसनी, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को मारा च... मस्तूरी: अश्लील वीडियो वायरल कर महिला को ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार VIDEO:- दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ, गहरे पानी में समाया…2 घंटे की कड़ी मशक... संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट,