छत्तीसगढ़रतनपुर

रतनपुर में राइस मिलर के ठिकाने पर इनकम टैक्स का छापा बंद दरवाजे के पीछे हो रही पूछताछ

कार्रवाई के दौरान क्या कुछ हुआ, इसकी जानकारी मीडिया को देने से जांच अधिकारी बचते रहे।

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

रतनपुर के सिद्धिविनायक राइस मिल और अनिल क्लॉथ स्टोर में शुक्रवार दोपहर आयकर अधिकारियों के एक दल ने छापा मारा। रतनपुर में इस छापामार कार्यवाही से हर तरफ चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। नगर के सबसे बड़े राइस मिलर ललित अग्रवाल के सिद्धिविनायक राइस मिल के साथ महामाया चौक स्थित उनके ही संस्थान अनिल क्लॉथ स्टोर में भी दोपहर करीब 1:00 बजे टीम के सदस्यों ने दस्तक दी और दस्तावेजों को खंगालने लगे ।

शाम तक कार्यवाही चलती रही। बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति और आयकर ना जमा करने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। इसी दौरान रतनपुर के ठेकेदार राजू सीतलानी भी जब राइस मिल पहुंच गए तो इनकम टैक्स अधिकारियों ने उन्हें भी करीब 3 घंटे तक रोक कर पूछताछ की और उनके जवाब से संतुष्ट होने के बाद ही उन्हें जाने दिया। कार्रवाई के दौरान क्या कुछ हुआ, इसकी जानकारी मीडिया को देने से जांच अधिकारी बचते रहे।

error: Content is protected !!
Letest
मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी...