मस्तूरी

साइबर मितान के रूप में लोगों को करेंगे जागरूक, जिले में लाखों की संख्या में बनाये गए सदस्य…. एक कदम सजगता की ओर को मिला लोगों का साथ

उदय सिंह

मस्तूरी- आइए बढ़े एक कदम सजगता की ओर इसी सजगता के शब्दों के साथ बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर अभियान का समापन किया गया।1 सितंबर से शुरू किए गए, इस अभियान के दौरान जिला पुलिस द्वारा लाखों की संख्या में साइबर रक्षक बनाकर उन्हें सदस्यता दी गयी है। हालांकि 1 सितंबर से शुरू हुए इस अभियान की तिथि जरूर 8 सितंबर को खत्म हो गयी हो, लेकिन इसकी समाप्ति अभी नही हुई है,

वहीं इस दिशा में अभियान को आगे और बढ़ाने को लेकर पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। आपको बता दें कि बिलासपुर पुलिस द्वारा बनाए गए साइबर मितान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र जाकर आमजनों को जागरूक करेंगे और जालसाजों के द्वारा अपनाए जाने वाले पैंतरों से रूबरू करवाकर बढ़ते साइबर अपराध पर लगाम लगाने पुलिस प्रशासन की मदद करेंगे।

ऐसा नही की यह अभियान खत्म हो गया हो बल्कि यह अभियान आगे भी बदस्तूर जारी रहेगा। इसी कड़ी में अभियान के अंतिम दिन बिलासपुर पुलिस एवं साइबर मितान द्वारा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सघन संकल्प पत्र भराने अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों ने भी रुचि दिखाकर साइबर मितान संकल्प पत्र भरा और यह संकल्प लिया कि वे किसी भी प्रकार के ऑनलाइन या ऑफलाइन जालसाजी करने वाले जालसाजों के झांसे में नही आएंगे,

बल्कि इसके प्रति अन्य लोगों को भी ये जागरूक करेंगे। इसी क्रम में मस्तूरी थाना प्रभारी फैजुल शाह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में संकल्प पत्र भराये गए, जहाँ लोगों को प्रोत्साहित करने पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल सहित बिलासपुर के प्रथम नागरिक महापौर रामशरण यादव यादव, सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सांसद अरुण साव, मस्तूरी विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान तथा अन्य जनप्रतिनिधियों में प्रमोद नायक, अभय नारायण राय, राजेंद्र शुक्ला, नितेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक रोहित बघेल पहुँचे।

जहाँ सभी ने साइबर मितान कार्यक्रम की जानकारी लेते हुए साइबर संकल्प पत्र भरकर साइबर क्राइम तथा साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक होने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी