क्राइममस्तूरी

सीसीटीवी में तस्वीरें कैद होने के बावजूद मस्तूरी पुलिस नहीं तलाश पा रही बाइक चोर को

डेस्क

मस्तूरी में कानून व्यवस्था की स्थिति लचर हो चुकी है । अपराध होने और सबूत मौजूद होने के बावजूद पुलिस अपराधियों को पकड़ नहीं पा रही है । मस्तूरी में आए दिन चोरी की घटनाएं आम बात हो गई है ।मस्तूरी थाना मेन चौक में होने और मस्तूरी पुलिस के द्वारा गश्त करने के बावजूद भी चोर भीड़भाड़ का फायदा उठाकर अपना काम कर गुजर रहे हैं , और मस्तूरी पुलिस चोरो को पकड़ने में सफलता हासिल नहीं कर पा रही है।

हाल ही में 16 जुलाई की दोपहर भीड़भाड़ और चहल-पहल के बीच मस्तूरी बस स्टैंड से एक चोर ने मोटरसाइकिल पार कर दी। बस स्टैंड में खड़ी हीरो डीलक्स रजिस्ट्रेशन नंबर cg10 ए आर 5220 को चोर बड़े मजे से चोरी कर चलता बना। बस स्टैंड में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीरें भी कैद हो गई । तस्वीरों के साथ पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस के पास चोर की तस्वीरें होने के बावजूद 3 दिन बीत जाने के बाद भी चोर का सुराग तक पुलिस नहीं लगा पाई है। पुलिस केवल जांच और अपराधी को तलाशने का दावा कर रही है। इसी से समझा जा सकता है कि यहां किस तरह चोरों के पौ बारह हो रहे हैं । यही कारण है कि आम लोगों का भरोसा मस्तूरी पुलिस से उठता जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...