रतनपुर

कोरोना संक्रमण रोकने नगरवासी हुए सतर्क, खुद से बाज़ार किया गया बंद…7 दिनों तक केवल आवश्यक सेवा ही रहेगी बहाल

जुगनू तंबोली

रतनपुर– नगर पालिका रतनपुर में लगातार मिल रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या के मद्देनजर बुधवार से नगरवासियों ने खुद से जागरूकता दिखाते हुए 7 दिनों के लिए नगर बंद करने का फैसला लिया है, जिसमें सभी व्यापारियों ने अपना समर्थन देते हुए बुधवार से अपनी दुकानें, संस्थाने बंद कर दी है। ग़ौरतलब है कि नगर से ही अब तक 80 से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके है, लिहाज़ा नगर में और संक्रमण फैलने का खतरा है,

जिसे देखते हुए नगर के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने खुद से सतर्कता बरतने का निर्णय लेते हुए, इसमे नगर के व्यापारियों को शामिल किया, जिसमें सभी व्यवसायियो ने अपना समर्थन देते हुए, 7 दिनों के लिए दुकान बंद कर दी है, इस दौरान केवल आवश्यक सेवा ही सुबह 7 बजे से 10 बजे तक बहाल रहेंगे। ताकि कम से कम लोगों की आमदरफ्त हो, इस कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...