बिलासपुर

कोरोना का संक्रमण बन रहा जानलेवा, लगातार मौतों की घटना से बढ़ रही चिंता….आज फिर 5 संक्रमितों ने तोड़ा दम

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में कोरोना संक्रमितों के मौत की गति तेजी से बढ़ रही है। इसी कड़ी में शनिवार को जिले के पांच संक्रमित मरीजो ने अपनी जान गवाई है। शहर के कोविड अस्पताल में 38 वर्षीय महिला और 61 वर्षीय पुरुष की जान गई है। मधुबन रोड दयालबंद निवासी 38 वर्षीय महिला को 10 सितंबर को सिम्स से कोविड अस्पताल रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार को उनसे दम तोड़ दिया। अस्पताल के डाॅक्टरों ने बताया कि महिला की हालत ज्यादा खराब थी। उसके पूरे शरीर में सूजन के कारण उसका वजन 130 किलो हो गया था। वहीं नर्मदा नगर में रहने वाले 61 वर्षीय बुजुर्ग को शुक्रवार को भर्ती किया था जहां शनिवार को सुबह 4 बजे उनकी मौत हो गई। इसके साथ घुरु अमेरी निवासी 49 वर्षीय पुरुष को सिम्स में भर्ती कराया गया था जहां शनिवार को उनकी मौत हो गई। वहीं चिंगराजपारा में रहने वाले 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। उन्हें 10 सितंबर को सिम्स में भर्ती कराया था। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। वहीं शनिवार को ट्रू नेट मशीन से कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इधर इसके अलावा होम आइसोलेशन में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। शांति अपार्टमेंट टिकरापारा में रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग ने शनिवार को सुबह दम तोड़ दिया। इसके अलावा जांजगीर निवासी 57 वर्षीय एक और कोरोना पॉजिटिव की मौत हुई है। तो सिम्स में एक संदेही की भी मौत हुई है। सीपत चौक सरकंडा में रहने वाले 68 वर्षीय बुजुर्ग को 10 सितंबर को सिम्स में भर्ती कराया गया था। जहां एंटीजन किट से कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शनिवार को हुए पांच मौतो को मिलाकर जिले में अब मरने वालों की संख्या 81 हो गई है।

error: Content is protected !!
Letest
हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत