बिलासपुर

रेलवे ट्रेक में टहल रहा मजदूर आया ट्रेन की चपेट में, मौके पर ही हुई मौत…पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

बिलासपुर – कोटा और सलका रेलवे स्टेशन के बीच स्थित बोइर खोली रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार बिलासपुर के लिंगियाडीह निवासी अमित ध्रुव पिता पुन्नूलाल ध्रुव ( 22) रेलवे के अंडर ब्रिज निर्माण में मजदूरी करता था। बीती रात 10 बजे खाना खाने के बाद रेलवे ट्रेक के किनारे टहलने निकला था इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया। साथी मजदूरों ने बताया मृतक को कम सुनाई देता था। शायद इसी वजह से पीछे से आ रही ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाया होगा और ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। लोगों की सूचना पर कोटा पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार