छत्तीसगढ़रतनपुर

एक शाम शहीदों के नाम आजाद युवा संगठन का शहीदों को सलाम

रतनपुर के स्कूली छात्र-छात्राओं की 37 टीमों ने भाग लिया

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

रतनपुर-सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया देवी मंदिर परिसर के भागवत मंच में आज़ादी युवा संगठन के द्वारा एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें रतनपुर के स्कूली छात्र-छात्राओं की 37 टीमों में भाग लिया । यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू हुआ । इस आयोजन के मुख्य अतिथि पंडित शिव कुमार दुबे रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता महामाया ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी सुनील सोंथालिया किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में कन्हैया यादव,अमर सिंह यादव, ललीत अग्रवाल,सुभाष अग्रवाल, रोहणी वैशवाड़े,हरीश चंदेल, अजय महावर, इलियास कुरैशी थे। इसके साथ ही मदनपुर सरपंच विरेंद्र साहू,वलीउल्लाह,
जितेंद्र दुबे, शिवानंद पांडे, बाल कृष्णा मिश्रा, संतोष शर्मा शकीर मोहम्मद विजय दास मानिकपुरी संजीव गुप्ता विजेंद्र दुबे उपस्थित रहे । वहीं इस मौके पर आजाद युवा संगठन के संरक्षक दुर्गा पटेल कौशल कश्यप शिवम सिंह राजपूत चिरंजीवी शर्मा के साथ उपाध्यक्ष दीपेश शर्मा सचिव अमर जवानी सह सचिव लकी ठाकुर कोषाध्यक्ष अनमोल जादवानी अभिलाषा बघेल मीनाक्षी दुबे कन्हैया गुप्ता दीपक गुप्ता मनीष साहू राहुल पटेल ने सर्वप्रथम मां महामाया देवी और भारत माता की छाया चित्र पर पूजा अर्चना करते हुए वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए वीर शहीद भगत सिंह,चंद्रशेखर आजाद, के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पूजन किया गया । तथा उनके योगदान को याद किया गया। तत्पश्चात नगर के विभिन्न स्कूलों द्वारा वीर शहीदों के योगदान को याद कराने के लिए देशभक्ति गीतों की इंद्रधनुषी छटा बिखेरी गई । कार्यक्रम का आगाज सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर के सर्वज्ञ श्रीवास्तव एवं साथियो द्वारा प्रस्तुत सुनो गौर से दुनिया वालों गीत से हुआ ,इसके बाद गोपाल डासं एकेडमी के बच्चों की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा, संस्कृत विद्यालय की नृत्य नाटिका, मृत्युंजय यादव साथियों की मेरे श्रीराम एवं भरारी हाई स्कूल के देश भक्ति की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया,मां महामाया का भागवत मंच भक्ति रस से निकल कर पूरी तरह देश भक्ति के रंग में सराबोर हो चुका था। आजाद युवा संगठन के शिवम् सिंह राजपूत,दुर्गा पटेल, कौशल कश्यप, चिरंजीव शर्मा, कृष्णा गुप्ता, दीपेश शर्मा का लोगों ने इस आयोजन के लिए मुक्त कंठ से प्रशंसा की, जैसे जैसे रात गहराती गई देश भक्ति की शमा परवान चढ़ती गई । जहां पर चार जज आंचल पांडे, नीलम शर्मा, शंभू रज्जक, रवि भोसले ने अपना फैसला सुनाया । इस आयोजन के विजेताओं को मुख्य अतिथि पंडित शिव कुमार दुबे ने अपने पिता की स्मृति में 51 सौ रुपए ,एवं ट्रस्ट की ओर से 11सौ रुपए ,संगठन की ओर से शील्ड, मेडल, जेपी गुप्ता की तरफ से टी शर्ट, पुरस्कार दिया गया। द्वितीय पुरस्कार अध्यक्ष रतनपुर प्रेस क्लब तथा आज़ाद युवा संगठन के संरक्षक शिवम सिंह राजपूत की ओर से 3100 रू नगद प्रदान किया गया। महामाया ट्रस्ट की ओर 700 रूपये, संगठन की ओर से शील्ड, मेडल, जेपी कार्नर से टी शर्ट पुरस्कार दिया गया। तृतीय स्थान प्राप्त कलाकार को समाजसेवी ललित अग्रवाल की ओर 2100 सौ रु. एवं महामायाट्रस्ट की ओर से 500 रूपये, संगठन की ओर से शिल्ड, मेडल का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महामाया ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी सुनील सोंथालिया ने कहा कि इस तरह के आयोजन से वीर शहीदों को याद करने का एक मौका मिलता है,वही युवाओं में देश भक्ति की भावना पुष्पित एवं पल्लवित होती है,देशभक्ति के गीतों को सुनकर के गौरव की अनुभूति होती है।समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए उद्योगपति सुभाष अग्रवाल ने कहा कि विभिन्न आयोजनों के बीच देश भक्ति की भावना जगाने वाला अपनी तरह का यह पहला आयोजन है जिसमें सभी वर्ग के लोगों ने अपने प्रस्तुतियों के माध्यम से वीर शहीदों को याद किया। इस अवसर पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया प्रथम पुरस्कार भरारी हाई स्कूल को मिला। कार्यक्रम का दूसरा पुरस्कार महामाया संस्कृत विद्यालय को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का तीसरा पुरस्कार वेंकटेश विद्या मंदिर को प्राप्त हुआ निर्णायक के रूप में बिलासपुर के कलाकार उपस्थित थे । कार्यक्रम का सफल संचालन हेमंत क्रांति ने किया एवं आभार प्रदर्शन आजाद युवा संगठन के संरक्षक शिवम सिंह राजपूत ने किया। विशेष सहयोगी में सुभाष अग्रवाल, वीरेंद्र साहू, दुर्गा टेंट हाउस, प्रमोद डीजे साउंड सर्विस, महामाया लाइट,
वली उल्लाह,आर्य अली (रेशमा डीजे) के साथ इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर वासी एवं गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल...