बिलासपुर

युवती को झांसे में लेकर ब्लैकमेलिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वीडियो फ़ोटो वायरल करने की धमकी देकर वसूल रहा था रकम… पीड़िता की शिकायत पर पहुँचा सलाखों के पीछे

रमेश राजपूत

बिलासपुर– सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की एक युवती को महासमुंद बागबहरा निवासी युवक फोन से बात करते करते अपने झांसे में ले लिया और युवती से वीडियो कॉलिंग कर उसकी फोटो वीडियो रिकार्ड कर ब्लैकमेलिंग कर पैसे वसूल रहा था। आरोपी के दिन ब दिन पैसो की डिमांड से परेशान युवती ने आखिरकार इसकी शिकायत पुलिस से की और पुलिस ने आरोपी को काफी खोजबीन कर धर दबोचा है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मोहन जोल्हे पिता बाबूलाल जोल्हे निवासी मनबाय बागबहरा जिला महासमुंद द्वारा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दयालबंद निवासी युवती से बहला फुसलाकर कर फोन पर बात करने लगा, जिसने बाद में युवती को अपने झांसे में ले लिया और वीडियो कॉल में बात करने लगा इस दौरान आरोपी ने युवती की आपत्तिजनक तश्वीरें और वीडियो रिकार्ड कर ली जिसे वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेलिंग करने लगा, जिसने धीरे धीरे 65000 रुपए से अधिक पैसे भी वसूल लिए, आरोपी की दिन ब दिन बढ़ती डिमांड से युवती परेशान रहने लगी और जब बर्दाश्त की हद पार हुई तो उसने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई, जहां आरोपी मोहन जोल्हे के खिलाफ 384, 509 बी आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई, और पुलिस ने आखिरकार आरोपी को बागबहरा से गिरफ्तार भी कर लिया और सलाखों के पीछे पहुँचा दिया। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल सहित लैपटॉप को भी जब्त कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार