रायगढ़

सोशल साइट पर पहले फ्रेंडशिप फिर दुष्कर्म… शातिर आरोपी ने नाबालिग को बनाया शिकार,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – सोशल साइट्स में दोस्ती कर अपने जाल में फसाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को धरमजयगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में नाबालिग के द्वारा थाना बाराद्वार में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। कि दो वर्ष पूर्व फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान ईश्वर चौहान से हुई थी। बाद में मोबाइल पर नियमित बातचीत शुरू हुई, इसी दौरान आरोपी ने प्रेम और शादी का झांसा देकर भरोसा जीत लिया। पीड़िता के अनुसार 22 जून 2024 को आरोपी ईश्वर चौहान उसे रायगढ़ से बस के माध्यम से अपने घर बाराद्वार ले गया, जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। वही घटना के बाद अपने वादे से मुकरने लगा। इस मामले में बाराद्वार पुलिस ने बिना नंबरी अपराध कायम करते हुए केस डायरी धरमजयगढ़ थाना में भेजा। जहा आरोपी के खिलाफ़ धारा 137(2), 96, 65(1) बीएनएस 4, 6 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध जांच कर पुलिस ने बाराद्वार निवासी आरोपी युवक ईश्वर चौहान को उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया। जहां आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मामले में धरमजयगढ़ पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार