बिलासपुर

कोरोना अपडेट बिलासपुर:- जिले में 255+ नए पॉजिटिव मरीज, शहरीय क्षेत्रों से 220 और ग्रामीण क्षेत्रों में कोटा से 5,बिल्हा से 6,मस्तूरी से 11,तखतपुर से 9 सहित जीपीएम 3,जांजगीर से एक संक्रमित मरीज की पुष्टि

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में सोमवार फिर कोविड के 255 नए मामले सामने आए है। जिसमे सबसे अधिक मरीज शहरीय क्षेत्रों से 220 और ग्रामीण क्षेत्रों में कोटा से 5,बिल्हा से 6,मस्तूरी से 11,तखतपुर से 9 सहित जीपीएम 3,जांजगीर से एक संक्रमित मरीजो की पुष्टि हुई है। इन मरीजो में 5 साल के बच्चो से लेकर 88 साल के बुजुर्ग शामिल है। जिनमे 174 मेल और 81 फीमेल मरीज है। सोमवार को भी जिले से शहर के हर कोनो से संक्रमित मरीज मिले है। वही विगत दिनों के तरह ही सोमवार को मेडिकल स्टाफ,डॉक्टर,बैंक कर्मी,पुलिसकर्मी,शासकीय कर्मचारी, रेल्वे कर्मी ,हाईकोर्ट कर्मचारी सहित आम और खास लोग कोविड के चपेट में आए है। पॉजिटिव मरीज गुलाब नगर मोपका, रामा ग्रीन सिटी खपरगंज ,जरहाभाटा, वार्ड नंबर 41, नूतन चौक, सिरगिट्टी, नेहरू नगर, सिंधी कॉलोनी, तोरवा, सकरी बिल्हा, गीतांजलि सिटी फेस 3, उसलापुर, राधिका विहार,सिम्स ,गांधी चौक,टिकारी,मल्हार,घुटकू,पंजाबी कालोनी,जिला अस्पताल, टिकरापारा ,पुलिस ऑफिसर मेस,सरसेनी, जूना बिलासपुर, बापजी पार्क ,श्रीकांत वर्मा मार्ग, बोदरी, राजेन्द्र नगर,विजयापुरम, गोड़पारा, गंगानगर, आरपीएफ कॉलोनी, लिंगियाडीह, क्रांति नगर ,राजीव विहार,दयालबंद,बीटीएस कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में रहने वाले है। इन मरीजो को मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 5007 तक पहुँच चुकी है। जिनमे केवल 1742 मरीज ठीक हुए है जबकि अब भी 3175 एक्टिव मरीज है जिनका उपचार किया जा रहा है। 

सिम्स के बाद जिला अस्पताल में भी कोरोना का कहर,,डॉक्टर सहित कर्मचारी पाए गए संक्रमित..

सिम्स हॉस्पिटल में कोरोना की घुसपैठ अभी कम भी नही हुई है। तो इधर कोविड हॉस्पिटल के डॉक्टर और कर्मचारियों में कोरोना का काला साया छठने का नाम ही नही ले रहा है। सोमवार को भी कोविड के एक 40 वर्षीय महिला डॉक्टर सहित एक कमर्चारी की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। तो वही सिम्स से भी 5 मेडिकल स्टाफ और स्टूडेंट्स भी संक्रमित पाए गए है। जिनमे  25,35,24 वर्षीय फीमेल और 30 वर्षीय मेल सहित अन्य शामिल है। लगातार आ रहे ऐसे मामलों ने एकबार फिर हॉस्पिटल में कार्यरत्त मेडिकल स्टाफ के बीच हड़कम्प मचा दिया है।

दो ब्लॉकों के प्रमुख थानों में कोरोना की धमक..

शहरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के पुलिस थानों में लागतार पुलिस जवान कोरोना के चपेट में आ रहे है। इसी कड़ी में जिले के कोटा थाना और तखतपुर थाने में सोमवार तीन पुलिसकर्मी पॉजिटिव आई है। जिनमे कोटा थाने के 50 वर्षीय और तखतपुर थाने से 25 वर्षीय महिला पुलिसकर्मी और 30 वर्षीय पुरूष पुलिसकर्मी शामिल है, इसके अलावा पुलिसलाइन से भी अन्य पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...