बिलासपुर

जिला न्यायालय के बाद अब तहसील कार्यालय में चोरी, अपराधियों के हौसले बुलंद…..कही भी दे सकते है वारदातों को अंजाम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी में इन दिनों संपत्ति संबंधी अपराधों की बाढ़ सी आ गई है, कही भी कभी भी चोरी, लूट जैसी घटनाएं हो सकती है, जिससे लगता है कि अब कानून की पकड़ ढ़ीली पड़ चुकी है, हालांकि घटनाओं के बाद ट्रेसिंग का काम पुलिस जरूर करती है, जिसमें ज्यादातर मामले अब भी जांच में ही चल रहे है। जिले जिला न्यायालय में चोरी की घटना का सफल खुलासा तो पुलिस करने में सफल हो गई लेकिन इसके बाद अब तहसील में चोरी की घटना को अंजाम देकर चोरों ने फिर से पुलिस को खुली चुनौती दी है। मिली जानकारी के अनुसार तहसील कार्यालय में नकल शाखा प्रभारी एस एल कुर्रे ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 11 अक्टूबर की शाम उन्होंने अपनी आलमारी में ताला बंद कर घर चले गए थे, जो सुबह अपने कार्यालय नकल शाखा के कमरे में आलमारी के पास पहुँचे तो पाया आलमारी का ताला टूटा हुआ था उसके अंदर मे रखा शासकीय रकम 10 हजार रूपये, चालान की कापी एवं उनके स्वयं का बैक पास बुक एवं चेक बुक बैग मे रखा था जो नही था। मामले में उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ धारा 380-IPC, 457-IPC के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार