बिलासपुर

कोरोना अपडेट बिलासपुर:- जिले में 320+ नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान, 253 शहरीय और 32 बिल्हा,4 तखतपुर ,17 कोटा,5 मस्तूरी ब्लॉक सहित 7 अन्य जिले से..

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में कोरोना की सक्रियता तेज होती जा रही है। जिसके गिरफ्त में आने से शासन प्रशासन के आला अफसर भी नही चूके है। इसी कड़ी में मंगलवार को कोरोना की एंट्री फिर कलेक्ट्रेट में हुई है। जहाँ रेल्वे ऑफिसर कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय महिला जिला असिस्टेंट कलेक्टर भी पॉजिटिव पाई गई है। मंगलवार को उन्होंने सीएमएचओ दफ्तर में अपनी कोविड जांच कराई थी। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा जिले में 320 नए संक्रमित मरीजो की पुष्टि हुई है। जिनमे 253 शहरीय और 32 बिल्हा ब्लॉक,4 तखतपुर ब्लॉक,17 कोटा ब्लॉक,5 मस्तूरी ब्लॉक सहित जांजगीर से एक और 6 जीपीएम के है। इन मरीजो में रोज की तरह शासकीय कर्मचारी, रेल्वे कर्मी,मेडिकल स्टाफ, सिम्स स्टाफ और स्टूडेंट्स, निजी डॉक्टर,स्वास्थ्य कर्मचारी, पुलिसकर्मी सहित हाईकोर्ट कर्मचारी शामिल है। आपको बता दे मोपका, सकरी, तालापारा, नेहरू नगर, शुभम विहार, जूना बिलासपुर, सिरगिट्‌टी, श्रीकांत वर्मा मार्ग, सिविल लाइन, हाईकोर्ट, गंगा नगर मंगला, गोंडपारा, अशोक विहार, क्रांति नगर, गांधी चौक, विनोवा नगर, तोरवा, राजकिशोर नगर, खमरिया सिटी सरकंडा, गीतांजिल सिटी, उसलापुर, नूतन कालोनी, राधिका विहार, भारती नगर चांटीडीह, आरपीएफ कालोनी, नेहरू नगर, जूनी लाइन, संजय अपार्टमेंट व्यापार विहार, शांति विहार, नर्स कालोनी, ऑफिसर्स कालोनी, तितली चौक, रामचरित मानस चौक, विकास नगर, सागर दीप कालोनी, राधिका विहार, देवकी कुंद, सकरी, सिंधी कालोनी जरहाभाठा, मगरपारा, ओम नगर, विजय विहार, देवरीखुर्द, आरके नगर, गोंडपारा शक्ति बैरक, अयोध्या नगर, टिपुपारा, सागिनी हॉस्पिटिल, पुराना सरकंडा चौक, गणेश नगर, प्रगति विहार, इमलीभाठा, रेलवे कालोनी, कस्तुरबा नगर, वेयर हाउस रोड, सीपत चौक, साई परिसर, चिंगराजपारा, नयापारा, गया विहार, अज्ञेय नगर, बाबाजी पार्क, महामाया नगर, विजयापुरम, चकरभाठा, पुलिस लाइन, कोनी सहित अन्य इलाकों में संक्रमित मिले हैं। इन मरीजो के मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 5320 हो गई है। जिनमे मंगलवार को 30 मरीजो के डिस्चार्ज के बाद अब तक जिले में स्वस्थ होने वाले मरीजो की संख्या 1772 हो गई है। जबकि अब भी 3456 मरीज एक्टिव है।

error: Content is protected !!
Letest
नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ... जमीन विवाद में खूनी हमला... गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पीड़ित परिवार ने...