छत्तीसगढ़तखतपुर

2 दिन बाद जब पुलिस ने खोला कमरा तो घर के बिस्तर पर मिली बुजुर्ग की लाश

हत्या की आशंका पर पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद ली है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य
तखतपुर के ग्राम लिमही में 65 वर्षीय वृद्ध की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या के बाद घर के दरवाजे को दोनों ओर से बंद कर हत्यारे फरार हो गए। 2 दिन बाद ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी मिली ।पुलिस मामले में जांच कर रही है ।तखतपुर के ग्राम लिमही में 65 वर्षीय लीलाराम कश्यप अकेले रहते थे। उसके बेटे और बेटियां दूसरे गांव में रहते हैं ।आखरी बार गुरुवार को लीला राम से बातचीत हुई थी ।पिछले 2 दिन से उनका बेटा लगातार उनके साथ लगातार मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश कर रहा था, पर मोबाइल पर बात नहीं हो पाई ,जिसके बाद बेटे ने गांव वालों को इसकी जानकारी दी। जब गांव वाले उसके पिता के पास पहुंचे तो घर के दरवाजे को बंद पाया। किसी अप्रिय घटना के अंदेशे से ग्रामीणों ने तखतपुर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पंचनामा कर जब घर के पीछे का दरवाजा खोला तो देखा कि कमरे में बिस्तर पर लीला राम की लाश पड़ी है और उसके चेहरे पर किसी धारदार हथियार से हमला किया जान पड़ा। हत्या की आशंका पर पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद ली है। वहीं बुजुर्ग की हत्या के अंदेशे से मामले की जांच कर रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी