जांजगीर चाँपा

रेलवे स्टेशन से सक्रिय अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश….2 आरोपियों से 8 लाख कीमती 10 बाइक बरामद,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले की पुलिस और RPF को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सक्रिय अंतर-जिला बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने उनके कब्जे से 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग आठ लाख रुपये है। चोरी की यह वारदात 5 जुलाई को सामने आई, जब पंडाहरदी जैजैपुर निवासी राधेश्याम धिरहे ने चांपा रेलवे स्टेशन के बाहर से अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप व एसडीओपी यदुमणि सिदार के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें दो संदिग्ध युवक बाइक की चोरी करते नजर आए। जांच के दौरान पता चला कि ये दोनों युवक ट्रेन में सामान बेचने का कार्य करते हैं और विभिन्न स्टेशनों पर उतरकर सुनसान स्थानों पर खड़ी बाइकें चोरी करते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस और RPF ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों रोशन भट्ट 19 वर्ष, रायगढ़ और प्रमोद चौहान 20 वर्ष, कोरबा को गिरफ्तार किया। प्रारंभ में गुमराह करने के प्रयास के बाद दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से हीरो पैशन प्रो (03), यामहा (01), स्प्लेंडर (01), एचएफ डिलक्स (03), पल्सर (01) और होंडा (01) सहित कुल 10 बाइक जब्त की गईं। पूरे मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, आरपीएफ निरीक्षक पुरुषोत्तम तिवारी, उपनिरीक्षक डी.के. हरवंश, बेल्सज्जर लकड़ा, एएसआई लम्बोदर सिंह, आरक्षक मुद्रिका दुबे, आकाश कलोशिया, आदित्य सिंह, वीरेश सिंह और जैकब तिर्की की विशेष भूमिका रही। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी...