बिलासपुर

बुधवारी बाज़ार में एक बार फिर आगजनी की घटना, 20 से अधिक सब्जी दुकानें जलकर खाक…व्यवसायियों को हुआ नुकसान

रमेश राजपूत

बिलासपुर– बुधवारी बाजार के सब्जी मार्केट में बीती रात फिर आगजनी की घटना हुई है, जहाँ लगभग 20 से अधिक दुकान जलकर खाक हो गए है, रेलवे क्षेत्र होने के बावजूद यहां आजगनी जैसी घटना से बचाव के कोई उपाय मौजूद नही है, यही वजह रही कि कुछ ही समय मे आग ने विकराल रूप ले लिया और जब जलाकर राख कर किया।

बुधवारी बाजार में कई सालों से सब्जी मंडी संचालित हो रही है जहां पर दुकानदार सब्जी बेच कर अपने और अपने परिवार का पेट भरते हैं लेकिन देखा जाता है कि रेलवे को व्यापारियों से कोई सरोकार नहीं रहता। रेलवे के अधिकारी यहां से टेक्स के रूप में राशि वसूल करते हैं लेकिन बुनियादी सुविधाएं देने के बजाय इन्हें यहां से हटाने के लिए आमादा भी रहते हैं। शनिवार की देर रात यहां के सब्जी बाजार में 20 दुकाने आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गई ।

आगजनी की घटना से यहां पर हड़कम्प मच गया। इस बीच दमकल को भी सूचना दी गई लेकिन उसके आते तक आग ने भीषण रूप ले लिया और फिर दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। व्यापारी जिन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक यहां 20 दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया था। दमकल के पहुंचते तक यहां सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। यहां ये बताना भी जरूरी होगा कि रेलवे के अधिकारी भी इस दिशा में हमेशा से लापरवाह बने हुए हैं। 22 तारीख से एक बार फिर लॉक डाउन हो रहा है ऊपर से आगजनी की इस घटना से तो जैसे व्यापारियों की कमर ही टूट गयी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब