छत्तीसगढ़शिक्षा

राईट टू एजुकेशन के तहत अब गरीब बच्चों को 12वीं तक मिलेगी निजी स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा


निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत अब निजी अशासकीय विद्यालयों में गरीब बच्चों को 12वीं तक की शिक्षा निःशुल्क मिलेगी। इस संबंध में राज्य शासन द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार राईट टू एजुकेशन अधिनियम अंतर्गत निजी विद्यालयों में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत छात्रों को उन्हीं विद्यालयों में कक्षा 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जायेगी। निजी विद्यालय स्वमेव विद्यार्थियों के नाम आगामी कक्षा में दर्ज करेंगे। इसके लिये जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कार्यवाही सुनिष्चित की जायेगी। विभिन्न शालाओं में प्रवेश कराये गये विद्यार्थियों के शुल्क की प्रतिपूर्ति राशि शासन द्वारा विद्यालयों को दी जायेगी। यह शुल्क प्रतिवर्ष प्रति छात्र 15 हजार रूपये अधिकतम निर्धारित किया गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल अंतर्गत संचालित शालाओं हेतु कक्षा 9वीं की पुस्तकें निःशुल्क प्रदान की जायेंगी और अन्य बोर्ड से संबंधित शालाओं के छात्रों को शिक्षण सामग्री हेतु 1 हजार रूपये प्रति छात्र प्रतिवर्ष देय होगा। निजी शालाओं में कक्षा 9वीं में प्रवेश कराये गये छात्रों को शासकीय शालाओं के समान गणवेश या गणवेश अनुदान की पात्रता नहीं होगी।

जिन निजी विद्यालयों में हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल स्तर की कक्षायें संचालित नहीं है, उन विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के पालकों से उनकी पहुंच सीमा के भीतर के निजी शालाओं में प्रवेश हेतु विकल्प प्राप्त किया जायेगा और प्रवेश संबंधी कार्यवाही की जायेगी। जहां निर्धारित सीमा में अशासकीय शाला उपलब्ध नहीं है, वहां शासकीय शाला में कक्षा 9वीं में प्रवेश की व्यवस्था की जायेगी।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत... काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल...