बिलासपुर

सिम्स बिलासपुर के डीन और जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन हटाए गए, कोरोना आपदा काल में सिम्स में अव्यवस्था का मामला….मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आदेश पर हुई कार्रवाई

रमेश राजपूत

रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर स्थित सिम्स के डीन तथा जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन को तत्काल उनके पद से हटाए जाने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई बिलासपुर स्थित सिम्स में कोरोना आपदा के दौरान प्रबंधन में लापरवाही और अव्यवस्था के कारण की गई है। मुख्यमंत्री ने आयुक्त बिलासपुर को सिम्स की अव्यवस्था के संबंध में प्राप्त रिपोर्ट पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आगामी 15 दिनों में सभी कमियों को दूर कराने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि कोरोना संकट काल में सिम्स बिलासपुर की अव्यवस्था के संबंध में मिली शिकायत के मद्देनजर राज्य शासन ने पांच वरिष्ठ अधिकारियों की एक जांच समिति गठित कर मामले की जांच कराई थी। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में सिम्स में व्याप्त कई कमियों का उल्लेख किया है। रिपोर्ट में सिम्स बिलासपुर में प्रबंधन हेतु एक सक्षम अधिकारी के नेतृत्व में नियंत्रण दल गठित करने, सिम्स और जिले के डेडिकेटेड कोविड हास्पिटल और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु वरिष्ठ अधिकारी को प्रभारी अधिकारी का दायित्व सौपने का सुझाव दिया गया है।

जिले के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अलग आइसोलेशन पॉलिसी के अनुसार अवकाश लिया जाना, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कोविड-19 प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा न करना, ओपीडी के प्रबंधन तथा इंफेक्शन नियंत्रण प्रोटोकाल सहित कई मामलों में उदासीनता बरतने का उल्लेख समिति ने अपनी रिपोर्ट किया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,