तखतपुर

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर हुई थी मौत…परिजनों ने पति पर लगाया था प्रताड़ना का आरोप, पति की हुई गिरफ्तारी

तखतपुर टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – विवाहिता की जलने से मृत्यु होने से मायके वालों ने पति के ऊपर हत्या का आरोप लगाने पर पति के विरुद्ध पुलिस ने प्रताड़ना का अपराध पंजीबद्ध किया पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलपान निवासी सुभाष मानिकपुरी का विवाह बेलसरा निवासी उषा मानिकपुरी के साथ लगभग 13 वर्ष पहले हुआ था 30 अगस्त की रात लगभग 9 बजे उषा मानिकपुरी रसोई में जली हुई मिली उसके पति ने जलने की सूचना अपने ससुर को दिया और सिम्स ले जाकर ईलाज के लिए भर्ती कराया चूंकि मृतिका उषा का शरीर 90 प्रतिशत से ज्यादा जल चुका था जिसकी ईलाज के दौरान अगले दिन ही मृत्यु हो गई। उषा के परिजनों ने इसे हत्या मानते हुए पति सुभाष के खिलाफ कार्यवाही मांग की। मृतिका के पति सुभाष ने बताया कि जन्माष्टमी की रात लगभग 9 बजे सब लोग घर के पास मटका फोड देख रहे थे और वह भी छत के ऊपर देखने गया हुआ था तभी उषा की चिखने की आवाज सुनकर वह जब नीचे आया तो वह जल रही थी तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया जिसमें उसकी हाथ की उंगली भी जल गई। उषा की जलने की सूचना ससुर गयादास और सरपंच को दिया तथा उपचार के लिए सिम्स बिलासपुर ले जाया गया इनके द्वारा मुझपर झुठा आरोप लगाया जा रहा है मृतिका की मां ऊर्मिला बाई ने कहा कि बेटी को दामाद ने ही मारा है क्योंकि उसका किसी दूसरे औरत के साथ संबंध है और इसी के कारण मेरी बेटी को प्रताडित कर रहा था बच्चें को देखते हुए मेरी बेटी सब कुछ सहते हुए घर में रह रही थी लेकिन दामाद को यह पसंद नही था इसलिए वह जलाकर मार दिया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध भादवि की धारा 306 201 कायम कर विवेचना में लिया है और आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत में कच्ची महुआ शराब पीने से ग्रामीण की मौत, जहरीली शराब या साजिश उठे सवाल? पीएम रिपोर्ट का इंतज... सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी