बिलासपुर

संविदा स्वास्थ्य कर्मीयों ने अब सामुहिक इस्तीफा देने का लिया निर्णय, नाम सहित कार्यालय में सौंपा पत्र….वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी में विभाग, सेवाएं है प्रभावित

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – प्रदेशाध्यक्ष सहित 50 की बर्खास्तगी और एफआईआऱ के आदेश के बाद भड़के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सामुहिक इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। जिसका असर मंगलवार को जिले में भी देखने को मिला है। शासकीय कार्यवाही से आक्रोशित जिले के 226 से अधिक संविदा कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया है। मंगलवार को शासन के द्वारा की गई कार्यवाही से आक्रोशित कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय में बड़ी संख्या में पहुँच कर अपना इस्तीफा दिया है। हालाकि मामले में जिले के आला अफसरों ने उनके इस्तीफा नही लिया है। लेकिन कर्मचारियों ने कार्यालय के आवक जावक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक,परियोजना संचालक छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रक सहित सीएमएचओ के नाम अपना इस्तीफा सौपा है। इन कर्मचारियों में महिला पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता, स्टाफ नर्स और कम्प्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं। आपको बता दे पहले ही कर्मचारियों के आंदोलन में जाने से स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित होने लगी थी। लेकिन उनके इस्तीफा देने से स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद भी टूट गई है। जिसका सीधा असर सीएमएचओ कार्यालय, जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में पड़ रहा है। ये कर्मचारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित परिवार कल्याण कार्यक्रम , जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत योजना, जनसंख्या स्थरीकरण, पल्स पोलियो अभियान सहित अन्य कई सरकारी कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता निभाते हैं। अब इनके काम छोड़ने से यह सभी योजनाएं अधर में है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के पास कोई नई रणनीति फिलहाल नही दिख रही है। वही संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने यह साफ कर दिया है। कि अब वह नियमितीकरण के शर्त के साथ ही काम पर लौटेंगे।

सामूहिक इस्तीफा देने की यह रही वजह,,प्रदेश के 13 हजार स्वास्थ्य कर्मचारियों ने संघ हित मे लिया निर्णय..

शनिवार से प्रदेशभर के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी नियमितीकरण की मांग को लेकर हड़ताल पर थे। इसी राज्य सरकार ने संघ के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत कुमार सिन्हा सहित 50 से ज्यादा कर्मियों पर कार्यवाही करते हुए बर्खास्त कर दिया, साथ ही बर्खास्त किए गए सभी कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने के आदेश भी जारी किए हैं। बर्खास्तगी और एफआईआर के आदेश से हड़ताल कर रहे सभी संविदा कर्मियों में भारी आक्रोश हुए और प्रदेश के 13 हजार संविदा कर्मचारियों ने सामुहिक इस्तीफा सौंपने का फैसला लिया है।

शासन और कर्मचारियों के खींच तान में आम जनता की बढ़ी मुश्किलें…

कोरोना काल में शासन और शासकीय कर्मचारियों के आपसी सामंजस्य की कमी का असर प्रदेश के कोरोना प्रबंध पर पड़ने लगा है। इसका खामियाजा सीधे तौर पर आम जनता भुगत रही है। क्योकि पहले ही कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से कोरोना की जांच प्रभावित हुई है। ऐसे में हालात और भी ज्यादा खराब हो सकता है। जिसको लेकर जल्द ही उचित निर्णय लेने की जरूरत समझी जा रही है।

वर्कलोड कम करने बुलाए गए आयुर्वेद विभाग के 60 स्टाफ..

जिले में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल और इस्तीफा देने के बाद बेपटरी हुए स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर फिलहाल विभाग के पास वर्कलोड बढ़ गया है। जिसके मद्देनजर सीएमएचओ डॉ प्रमोद महाजन ने आयुर्वेद विभाग के 60 कर्मचारियों को बुलाया है। जो वर्तमान में कोरोना प्रबंध के सभी कार्यों के लिए सहयोग करेंगे। सीएमएचओ ने संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के इस्तीफा के मामले में कहा कि वह राज्य सरकार से मार्गदर्शन मांग रहे है। उसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म... विकास समितियों के साथ विधायक अमर अग्रवाल की बैठक...शिक्षा और जनसुविधाओं पर बनी कार्ययोजना औचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल...कई शिक्षक गायब, वेतन कटौती और नोटिस के निर्देश