बिलासपुर

पानी की तलाश में बस्ती के करीब पहुँचे चीतल पर कुत्तों ने किया हमला हुई मौत….जंगल में जल स्त्रोतों की कमी घटना की वजह

सीपत रियाज असरफी

सीपत – वन विभाग के अधिकारियों की उदासीनता और जंगल मे जानवरों के लिए पीने के लिए पानी की कमी ने शनिवार को फिर एक मादा चीतल की जान ले ली है। ढाई वर्षीय मादा चीतल ठरकपुर बिट के कक्ष क्रमांक 3 आरएफ से भटककर सुबह 7 बजे ठरकपुर में मंदिर के समीप नहर में पानी पीने पहुचा था आवरा कुत्तों ने प्यासे चीतल पर इस दौरान हमला कर दिया वही से गुजर रहे ग्रामीण ने कुत्तों को भगाकर घायल चीतल को बचाने का प्रयास किया लेकिन हमले में बुरी तरह से घायल चीतल ने दम तोड़ दिया। इसके बाद बिट के डिप्टी रेंजर अजय बेन को देवनारायण ने घटना की सूचना दी बिलासपुर रेंजर एसएस नाथ मौंके पर पहुँचकर पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम करा मृत चीतल का दाह संस्कार किया गया। जिले के सबसे बड़े सीपत रेंज के जंगल में नियुक्त वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपने बिट पर नही के बराबर जाते है शहर में रहकर ही जंगल का रेख देख करते है। यही कारण है कि गर्मी आते ही जंगल मे चीतलों का शिकार होना आम बात हो गई है शिकार की जानकारी होने के बाद भी मामले को दबा देते है। जंगल में पानी की समस्या गर्मी में देखने को मिलती है वन विभाग भले ही लाख दावा कर लें कि जानवरो के लिए जंगल के अंदर उनके पीने के लिए पानी की व्यवस्था की गई हो लेकिन उनका दावा कुछ इस तरह की घटनाएं ही पोल खोलती है। जंगल मे पानी और जानवरों की व्यवस्था के लिए लाखों खर्च किया गया है लेकिन सिर्फ कागजों में है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...