बिलासपुर

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने की उपयुक्त सुरक्षा संसाधनों की मांग, परीक्षण और उपचार के दौरान संक्रमण से बचने मिले सुरक्षा…..

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – कोरोना वायरस और मानवता के बीच छिड़ी इस जंग में योद्धा की भूमिका निभा रहे स्वास्थ्य कर्मियों को गुणवत्ता युक्त सुरक्षा कवच ही नही दिया जा रहा है। जिससे कोरोना संक्रमण से आम जनता को बचाने वाले इन योद्धा अब खुद को इससे बचाने असहाय महसूस कर रहे है। जिसको लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने प्रदेशभर के मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारियों से विनम्र अपील की है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम स्वास्थ्य महकमे के ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की। ताकि कोरोना संक्रमित होने के भय से उठकर स्वास्थ्य कर्मी मैदानी स्तर पर काम कर सके।

संघ ने वर्त्तमान में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए विभाग द्वारा की जा रही व्यवस्था से असंतोष जताते हुए कहा है कि नोवेल कोरोना वायरस रोग ( covID – 19 ) के सेंपल कलेक्शन का कार्य मेडिकल लेब टेक्नोलॉजिस्ट द्वारा संपादित किया जा रहा है। जिन्हें वर्तमान में कोरोना वायरस जांच के सेंपल कलेक्शन करने हेत मेडिकल लेब टेक्नोलॉजिस्ट को मानक स्तर का अनुशंसित पीपीई किट ( Anti Virus Protection PPE Kit ) उपलब्ध ना कराते हुए सामान्य डिलिवरी किट प्रदान की जा रही है। जबकि मानकों की माने तो इस रोग की संक्रामकता को देखते हए इसके सैंपल परीक्षण केवल बायोसेफ्टी लेवल – 4 ( BSL – 4 ) प्रयोगशाला में ही अनुशंसित है।

ऐसे में सामान्य डिलिवरी किट के साथ मेडिकल लेब टेक्नोलॉजिस्ट द्वारा लिए जा रहे सेंपल से कोरोना के संक्रमण से कर्मियों के भी ग्रसित होने की संभावना है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या वाकई में कोरोना जैसे घातक बीमारी से प्रदेश के योद्धा बिना पुख्ता इंतजाम के लड़ाई लड़ रहे है? अगर यह सही है! तो स्वास्थ्य विभाग इस लेकर संजीदगी क्यो नही दिखा रहा है? क्या इन सब के पीछे कुछ और वजह छुपी है। जिससे प्रदेश के हुक्मरान अब भी अनभिज्ञ है?

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...