छत्तीसगढ़बिलासपुर

आसन्न जल संकट से निपटने अभी से तैयारी, पत्रकार कालोनी में बोर खनन् का महापौर ने किया शुभारंभ

आने वाले समय में योजना के कार्य पूर्ण होने पर हमें भूमिगत जल स्त्रोत पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और सभी को जरूरत के हिसाब से पर्याप्त मात्रा में पानी मिलेगा।

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

गर्मी के दिनों में जल संकट से निबटने निगम प्रशासन द्वारा अभी से तैयारी की जा रही है। शनिवार को पत्रकार कालोनी में बोर खनन् कार्य का मेयर किशोर राय ने शुभारंभ किया।
निगम क्षेत्र में जहां गर्मी के दिनों में जल आपूर्ति में समस्या आती है, ऐसे क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति के लिए बोर खनन् का कार्य शुरू हो गया है। शनिवार को वार्ड क्रमांक 4 पत्रकार कालोनी में बोर खनन कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मेयर ने कहा कि जल स्तर लगातार नीचे गिरने के कारण शहर के अधिकांश क्षेत्रों में बोर फेल होने और इस कारण जल आपूर्ति की समस्या आती है। इस समस्या से निबटने के लिए दिसंबर-जनवरी से ही कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। शहर के ऐसे जगहों को चिन्हांकित कर बोर खनन एवं मोटर पंप डालने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 500 करोड़ की लागत से अमृत मिशन योजना के तहत खूंटाघाट से पानी लाने के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। इधर शहर में भी योजना के तहत पाइप बिछाने का कार्य प्रारंभ है। आने वाले समय में योजना के कार्य पूर्ण होने पर हमें भूमिगत जल स्त्रोत पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और सभी को जरूरत के हिसाब से पर्याप्त मात्रा में पानी मिलेगा।

error: Content is protected !!
Letest
मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी...