बिलासपुर

आखिर क्यों हुई स्वास्थ्य कर्मचारी और अधिकारियों की हड़ताल खत्म,,जानिए इस खबर में

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर-अनिश्चितकालीन हड़ताल में गए प्रदेशभर के स्वास्थ्य संविदा अधिकारी, कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर सोमवार से काम पर वापस लौट गए है। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के 448 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर ज्वाइन कर लिया है। आपको बता दे स्वास्थ्य मंत्री टीएस.सिंहदेव द्वारा मांग को जल्द अमल में ला उसे पूरा करने आश्वासन दिए, जाने के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित किया गया है। गौरतलब है कि पूर्व में प्रदेश भर के एनएम. संविदा स्वास्थ्य कर्मी 19 सितंबर से नियमितीकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले गए थे। जिसको लेकर 26 और 27 सितंबर को प्रतिनिधि मंडल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस. सिंहदेव से चर्चा की गई।

जहां मंत्री ने पार्टी की चुनावी जन घोषणा पत्र में किए वादे और संविदा कर्मियों की मांग को जल्द अमल में ला वादा पूरा करने आश्वासन दिया है। तब जाकर नौवें दिन प्रतिनिधिमंडल ने सरकार के द्वारा दिए गए आश्वासन पर भरोसा कर अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित कर 28 सितंबर से सभी कर्मचारी अधिकारी अपने अपने कार्यक्षेत्र में काम पर लौट गए है। साथ स्वास्थ्य मंत्री ने संघ के पदाधिकारियों के खिलाफ पूर्व में हुई सारी विभागीय कार्यवाही को शून्य करने विभाग को निर्देशित किया है। जिसके बाद प्रदेश के 13 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काम पर वापसी के लिए अपने कार्यस्थल पहुँचे। हालकि की बिलासपुर जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा मंगलवार से अपने ऑफिस में काम करंगे। सोमवार को जॉइनिंग की औपचारिकता पूरी की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ...