बिलासपुर

न्यायधानी में नही थम रहे पॉजिटिव मरीजों के आंकड़े, संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले 7 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान….लगातार फैल रहा संक्रमण

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ते ही जा रहा है। मस्तूरी में सीएएफ जवान के बाद अब तोरवा थाना क्षेत्र के कासिमपारा में रहने वाली 65 वर्षीय महिला के संपर्क आने वाले व्यक्तियों के चैन ने बिलासपुर के कोरोना मुक्ति के सपने को धता साबित कर दिया है। सोमवार को भी दोनों ही संक्रमित मरीजो के संपर्क में आने वाले 7 और नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। जिसमे मस्तूरी ब्लॉक के 6 तो सरकंडा चिंगराजपरा का एक मरीज शामिल है। आपको बता दे मस्तूरी के ग्राम केवटाडीह से ही एक 48 वर्ष के पुरूष और 53,24,25,22 और 45 वर्षीय उम्र की महिला मरीज मिली है। वही सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा से 25 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। जो पूर्व में कासिमपारा निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के पुत्र के संपर्क में आया था।

बताया जा रहा है दोनों दोस्त है और हालहि में ही किसी कारण से दोनों की मुलाकात हुई थी। जिन्हें संदेह के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी की आरटी पीसीआर जांच कराई थी। जिसकी रिपोर्ट सोमवार देर शाम पॉजिटिव आई है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 234 हो चुकी है। जबकि 169 मरीजो के डिस्चार्ज होने के बाद भी जिले में 62 एक्टिव मरीज है। जिनका इलाज रायपुर और बिलासपुर के कोविड हॉस्पिटलों में किया जा रहा है। फिलहाल सोमवार को मस्तूरी के 24 और 25 वर्षीय पॉजिटिव महिलाओं को रायपुर तो बाकि सभी नए कोरोना संक्रमित मरीजो को बिलासपुर कोविड 19 हॉस्पिटल भेजने की तैयारी की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...