
भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर– प्रदेश में देर रात कुल नए 61 कोरोना से पीड़ित पॉजिटीव मरीजों की पहचान की गई , जिसमें जिला रायपुर से 36 , बिलासपुर से 09 , बेमेतरा से 05 , दुर्ग से 04 , राजनांदगांव व बलौदाबाजार से 02-02 , कोरबा , जांजगीर – चांपा व कोरिया से 01-01 है । पॉजिटीव मरीजों में बिलासपुर जिले के पूर्व में भेजे गए सैम्पल्स जिनकी रिपोर्ट आज प्राप्त हुई है , उन 51 पॉजीटिव मरीजों की जानकारी भी शामिल की गई है इसके अलावा दो मौतों के बाद रायपुर निवासी 49 वर्षीय पुरूष की मौत भी आज हुई है। देर रात मिले नए आंकड़ो के अनुसार आज मिले कुल 385 मरीज, वही कुल संक्रमितों की संख्या 11855 हो गई है, इसके अलावा 8582 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, वही 3183 एक्टिव मामले प्रदेश में है, वही 90 लोगों की मौत हो चुकी है।
बिलासपुर में कुल मिले 18 कोरोना पॉजिटिव की जानकारी, 11 शहरीय तो 7 ग्रामीण क्षेत्र से….

न्यायधानी में शनिवार को 18 नए पॉजिटिव मरीजो की पहचान हुई है। जिसमे 15 पुरुष और 3 महिला शामिल है। वही इन मरीजो में 11 शहरीय तो 7 ग्रामीण क्षेत्रों से है। शनिवार को मिले नए मरीजो में बुधवारी बाजार स्थित आरपीएफ बैरक में रहने वाले 38 साल का आरपीएफ का जवान संक्रमित पाया गया है। जो पूर्व में संक्रमित जवान के संपर्क में था। साथ ही वसंत विहार कॉलोनी में रहने वाला 56 वर्षीय कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिला है। इसके अलावा मोपका में रहने वाली 38 वर्षीय महिला और हेमुनगर के 37 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। इधर सिम्स चौक जूनी लाइन में एक ही परिवार के चार लोग कोविड की चपेट में आए हैं। इनकी उम्र क्रमश: 59, 28, 50 और 18 वर्षीय युवक भी है। इनमें 28 और 50 वर्षीय फी-मेल हैं। तो इसी मोहल्ले से 28 साल का एक और पुरुष भी इनमें शामिल है। इसके अलावा शहरीय क्षेत्र के रहने वाले 44 और 47 साल के पुरुष भी संक्रमित मिले है। कोरोना ने सकरी बटालियन के बाद अब भरनी सीआरपीएफ बटालियन में सेंध लगा दी है। जहाँ से लगातार दूसरे दिन तीन जवान संक्रमित पाए गए है। जिनमे 43 और 52 वर्षीय दो सहित एक और अन्य की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। साथ ही रतनपुर का 32 वर्षीय पुरुष भी संक्रमित मिला हैं। जो शुक्रवार को महामाया मंदिर के संक्रमित कर्मचारी के संपर्क में आकर संक्रमित हुआ है। वही मस्तूरी क्षेत्र के धीवारपारा से 34 वर्षीय तो सीपत से 40 और 28 साल के ग्रामीण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार को जिला कोविड हॉस्पिटल से 8 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में एक्टिव मरीजो की संख्या 185 हो गई है।
सिम्स में डाक विभाग का कर्मचारी मिला संक्रमित,,गंभीर हालत में हुए था एडमिट..

शनिवार को तखतपुर के पास जरहगांव गांव का करीब 50 वर्षीय डाक विभाग के बाबू का रिपोर्ट पॉजिटीव आया है वो कोरबा में पदस्थ है। जिसकी दो दिन पहले तबियत बिगड़ी तो परिजन उसे उपचार के लिए गांव से अपोलो लाए थे। जहां डॉक्टरों को मरीज में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए थे। जिसके बाद उन्हें सिम्स भेज दिया गया था। गंभीर हालत में मरीज को सिम्स लाया गया था। जहाँ उसे एडमिट किया गया। इस दौरान उसकी कोरोना टेस्ट किया गया था। जिसकी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है मरीज को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसका इलाज कराने उसे परिजन बिलासपुर लाए थे।