जांजगीर चाँपा

ट्रक ड्राइवर से लूट करने वाला फरार आरोपी जयरामनगर से गिरफ्तार….चाकू की नोक पर 4 आरोपियों ने दिया था घटना को अंजाम,

उदय सिंह

जांजगीर-चांपा – थाना अकलतरा पुलिस ने नेशनल हाईवे रोड तरौद चौक पर ट्रक ड्राइवर से लूटपाट करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी की पहचान विकाश उर्फ छोटा पटेल निवासी जयरामनगर थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मामला 14 जुलाई 2025 का है, जब प्रार्थी सूरज तिवारी निवासी अहिवारा जिला दुर्ग, ट्रक क्रमांक CG 04 HW 6317 में सीमेंट लोड कर चांपा जा रहा था। सुबह लगभग 5 बजे तरौद चौक पर गाड़ी रोकने के दौरान चार अज्ञात बदमाशों ने उसे रोककर हमला किया। आरोपियों ने मारपीट कर चाकू से घायल किया और ट्रक के केबिन में रखा पर्स जिसमें 5,000 रुपये थे, लूटकर फरार हो गए। मामले में अपराध क्रमांक 313/25 धारा 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में पूर्व में आरोपी निखिल उर्फ रिंकू मरावी, रंजनीकांत खाण्डेकर तथा एक बालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका था। जबकि मुख्य आरोपी विकाश उर्फ छोटा पटेल फरार था। लगातार पातासाजी के बाद पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर पकड़ा और पूछताछ में अपराध स्वीकारने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...