बिलासपुर

कोरोना मौत अपडेट:- जिले में और 3 पॉजिटिव की हुई मौत, उपचार के दौरान उम्र दराज आ रहे चपेट में… अब यहाँ भी कोरोना साबित हो रहा जानलेवा

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में कोरोना संक्रमित मरीजो के मौत का सिलसिला थमने का नाम ही नही ले रहा है। इस बीच सोमवार को जिले में होने वाले संक्रमित मरीजो के मौत के मामले में आंशिक कमी हुई है। जहाँ जिले में तीन संक्रमित मरीज की मौत का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद अब जिले में कोविड से मरने वाले मरीजो की संख्या बढ़कर 90 हो गई है। सोमवार को सरकंडा में रहने वाले 63 वर्षीय बुजुर्ग ने शहर के एक निजी हॉस्पिटल में दम तोड़ा है। बताया जा रहा है मरीज को बीते दिनों ही श्रीराम केयर हॉस्पिटल में तबियत बिगड़ने पर एडमिट कराया गया था। जहाँ अचानक सोमवार को उनके स्वास्थ्य में असामान्य बदलाव आए थे। जहाँ मेडिकल स्टाफ के लाख कोशिशों के बाद भी बुजुर्ग मरीज की सांसे टूट गई। इधर श्रीराम केयर हॉस्पिटल में रविवार देर रात तिफरा आर्य कॉलोनी में रहने वाली 63 वर्षीय महिला ने दम तोड़ है। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के संयुक्त टीम के द्वारा तोरवा मुक्तिधाम में दाह संस्कार किया गया है। वही देर रात महादेव हॉस्पिटल में भी 49 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है।  समृद्धि विहार सेंदरी की रहने वाली महिला को 9 सितंबर को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहाँ इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मृत्यु हो गई है। इसके अलावा जिले के अलग अलग हॉस्पिटल में कई संदेहियों की मौत हुई है। हालाकि अभी उनकी कोविड रिपोर्ट आनी बाकि है। फिर भी एहतियात के तौर सभी संदेहियों कि डेड बॉडी को मरच्यूरी में रखा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...