प्रशासनिक

7 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे देवरीखुर्द उपसरपंच की सेहत बिगड़ी , हड़ताल खत्म कराने मुख्यमंत्री से निवेदन

आलोक

देवरीखुर्द में समस्याओं का अंबार है। पानी और सड़क सबसे बड़ी समस्या है। हाई स्कूल मार्ग इस कदर जर्जर है कि बच्चे स्कूल तक भी नहीं पहुंच पा रहे। इसे लेकर पिछले 7 दिनों से उपसरपंच ब्रह्मदेव सिंह ठाकुर भूख हड़ताल कर रहे है। पिछले 7 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे उपसरपंच ब्रह्मदेव ठाकुर की सेहत लगातार बिगड़ रही है उनके साथ ही 14 अन्य ग्रामवासी भी क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे हैं ग्रामीणों के इतना कष्ट सहने के बाद भी प्रशासन इस ओर से आंखें मूंदे बैठा है

इसलिए देवरीखुर्द के ग्रामीणों ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री और क्षेत्र के विधायक कृष्णमूर्ति बांधी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल इस विषय में हस्तक्षेप की मांग की है ग्रामीणों ने अपने आवेदन में कहा कि इस इलाके में सड़क निर्माण का प्रस्ताव पारित कर उपसरपंच और ग्रामीणों का भूख हड़ताल खत्म कराया जाए नहीं तो उपसरपंच की सेहत और बिगड़ सकती है बड़ी संख्या में पहुंचे देवरीखुर्द के लोगों ने यहां अपनी समस्याएं गिनाई

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...