छत्तीसगढ़

पोषण माह में कुपोषण मुक्त समाज का लिया संकल्प

डेस्क

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सेक्टर सेतगंगा में दो सेक्टर सेतगंगा व पौनी के आंगनबाडी कार्यकर्ताओं व उपस्थित महिलाओं को राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत पर्यवेक्षक श्रीमती कमला जांगडे व श्रीमती विभा जैन द्वारा जानकारी दी गई । पर्यवेक्षकों द्वारा बताया गया कि अभी राष्ट्रीय पोषण माह 1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक जारी है । इस समय प्रत्येक केंद्र में किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को जानकारी से अवगत कराके जागरूक करने का प्रयास चल रहा है । जागरूक करने सेक्टर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं । सेक्टर सेतगंगा में भी कार्यक्रम के आरंभ में उपस्थित मातृशक्तियों द्वारा कुपोषण मुक्त समाज बनाने हेतु संकल्प लिया गया । इस अवसर पर विभिन्न आंगनबाडी केंद्र की कार्यकर्ता पौष्टिक आहार लेकर आये और उन्होने विभिन्न व्यंजनों के माध्यम से आहार प्रदर्शनी का आयोजन किया । प्रदर्शनी के साथ ही पोषण आहार के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई । तत्पशचात रैली का निकाली गई ।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के पर्यवेक्षक व आर एच ओ द्वारा एनिमिया व ओ आर एस की जानकारी देने के साथ ही आहार व स्वच्छता पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई । कहा गया कि सभी केंद्र स्वच्छता व आहार का पूरा ध्यान रखें ।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार