रतनपुर

ढेड़ साल के मासूम की गले में चना फंसने से दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़….दूसरे अभिभावक घटना से हो जाएं सावधान,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – छोटी-सी लापरवाही किस तरह मासूम की जिंदगी छीन सकती है, इसका हृदयविदारक उदाहरण मंगलवार को रतनपुर में सामने आया। ग्राम बरपारा निर्धि निवासी जय कुमार पोर्ते, जो रतनपुर के सांधीपारा में रहकर मजदूरी और प्लॉट की देखरेख का काम करते हैं, उनके ढेड़ साल के बेटे शिवांश पोर्ते की चना गले में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब मासूम शिवांश बिस्तर पर खेलते हुए चना खा रहा था। अचानक चना उसके गले में फंस गया और वह छटपटाने लगा। परिजन घबराए हुए तत्काल उसे रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद शिवांश को मृत घोषित कर दिया। मासूम की असामयिक मौत से परिवार सहित पूरे मोहल्ले में मातम छा गया। हर कोई इस दर्दनाक हादसे से गमगीन है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर अभिभावकों को सचेत कर दिया है कि छोटे बच्चों को सूखे मेवे, चना, मूंगफली या अन्य कठोर दानेदार चीजें अकेले खाने के लिए न दें। ऐसे खाद्य पदार्थ बच्चों के गले में आसानी से फंस सकते हैं, जिससे उनका दम घुटने का खतरा बढ़ जाता है। चिकित्सकों का कहना है कि बच्चों को हमेशा अभिभावकों की निगरानी में ही खिलाया-पिलाया जाना चाहिए, ताकि ऐसी दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके। ढेड़ साल के मासूम शिवांश की मौत ने सभी को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि बच्चों की सुरक्षा के मामले में जरा-सी लापरवाही कितनी बड़ी त्रासदी का कारण बन सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ...